{"_id":"63c7005a45af303af524d17c","slug":"winter-vacation-is-over-schools-will-open-from-today-aligarh-news-ali3092664160-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शीतकालीन अवकाश खत्म, आज से खुलेंगे विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शीतकालीन अवकाश खत्म, आज से खुलेंगे विद्यालय
विज्ञापन
बुधवार से जिले के सभी बोर्ड के कक्षा आठवीं तक विद्यालय निर्धारित समय पर खुलेंगे। 17 जनवरी तक ठंड और शीतलहर के चलते विद्यालयों में अवकाश था। बेसिक शिक्षा, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएससी एवं अन्य सभी बोर्डों के स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 8 कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। बीएसए सतेंद्र कुमार ने बताया कि अब हालात सामान्य होने लगे हैं। इसलिए आठवीं तक के विद्यालय खोलने के आदेश दिए गए हैं।
अनावश्यक अवकाश न देने का सौंपा ज्ञापन
वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधक महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने एबीएसए को विद्यालयों में अनावश्यक अवकाश न करने का ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष अंतिम कुमार ने बताया कि कोहरा और शीतलहर की स्थिति में विद्यालयों को बंद रखना उचित है, लेकिन साफ.-सुथरे मौसम और कम शीतलहर में भी निरंतर निजी विद्यालयों को बंद रखना छात्रों के हित में नहीं है।
उन्होेंने कहा कि 16 और 17 जनवरी का अवकाश घोषित करना पूर्णतया समझ से परे है। आगे कहा कि पूरा जनवरी माह छुट्टियों में चला जाएगा। बच्चों का शैक्षिक स्तर वैसे ही काफी पिछड़ चुका है। इस अवसर पर महामंत्री डॉ. नरेश, संगठन मंत्री जितेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।