{"_id":"5e1780b98ebc3e87be2cfce4","slug":"wine-smuggler-stoned-on-police-held-hostage-aligarh-news-ali223617292","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब माफिया ने पुलिस पर बोला हमला, बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब माफिया ने पुलिस पर बोला हमला, बनाया बंधक
विज्ञापन
घायल सिपाही।
- फोटो : CHHARRA
बरला थाना क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर में कच्ची शराब के माफिया को दबोचने पहुंची थाना पुलिस के एक दरोगा और दो कांस्टेबलों को माफिया के साथियों और परिवार वालों ने हमला कर बंधक बना लिया। पकड़े गए दो माफियाओं को उनके साथी पुलिस के हाथों से छुड़ाकर ले गए। सूचना पर पहुुंचे थाने की फोर्स ने साथी पुलिसकर्मियों को गांव से बाहर निकाला। घटना में दरोगा और दो कांस्टेबलों को चोट लगी है। पुलिस ने सात नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
वाकया बृहस्पतिवार दोपहर का है। एसआई ब्रजमोहन व उनके साथ दो सिपाही (सुभाष और चिराग) एक मुखबिर की सूचना पर पहाड़ीपुर में सोमवीर के घर के घर पर पहुंचे। वहां से उन्होंने 26 पव्वा नकली देशी शराब, पांच लीटर कच्ची शराब, 70 रेपर, 150 बारकोड़, 150 ढक्कन आदि बरामद कर सोमवीर और अरविंद को हिरासत में ले लिया। तभी माफिया के परिवार वालों व उनके साथियों ने छत पर चढ़कर पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव से बचते हुए पुलिस इधर, उधर भागी तभी उन्होंने घर के दरवाजे भी बंद कर तीनों पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। पुलिस वालों ने चेतावनी भी दी। मगर, वह पकड़े गए दोनों लोगों को अपने साथ ले गए और पुलिस पर रुक-रुककर लगातार पथराव करते रहे। जैसे तैसे एसआई ने थाना कोतवाल रामप्रकाश गौतम को सूचना दी। सूचना पर थाने में खलबली मच गई। फोर्स मौके पर पहुंचा।
पुलिसकर्मियों को छुड़वाकर तत्काल अस्पताल भेजा। एसआई ब्रजमोहन ने बताया कि आरोपियों के परिवारीजनों ने जाति सूचक शब्द, गाली गलौज और पथराव कर बंधक बना लिया। इस मामले में अरविंद कुमार, सोमवीर पुत्रगण बल्लू यादव, दिनेश पुत्र भूरी सिंह, राकेश यादव पुत्र मंटूरी सिंह, अशोक कुमार, रतन कुमार निवासीगण पहाड़ीपुर ओमपाल पुत्र रामभरोसी निवासी गांव बखतर, कोतवाली सिकंदराराऊ के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल सभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। माल को जब्त कर लिया गया है। घायल पुलिसकर्मियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
- अतुल शर्मा, एसपी देहात