फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Will you know whether the liquor shops will open today

शराब की दुकानें खुलेंगी या नहीं, आज पता चलेगा

Thu, 06 May 2021 01:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Will you know whether the liquor shops will open today
जिले में शराब और बीयर की दुकानें खुलने को लेकर बृहस्पतिवार को फैसला होगा। उत्तर प्रदेश आबकारी आयुक्त से निर्देश मिलने के बाद इस संबंध में जिलों को निर्देशित करेंगे। जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा ने बताया कि इस संबंध में स्थानीय स्तर से लखनऊ के निर्देश का इंतजार है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेरठ सहित कुछ स्थानों पर आबकारी विभाग ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान दुकानों को कुछ समय के लिए खोलना जारी रखा है, ताकि राजस्व की प्राप्ति होती रहे। लोगों को शराब की कालाबाजारी और दूसरी दिक्कतों से बचाया जा सके। इसलिए संभावना है कि बाकी जिलों में कोविड-19 के निर्देशों का पालन कराते हुए दुकानों को खोलने का फैसला हो जाए। उन्होंने बताया कि कोरोना कर्फ्यू लगने के आखिरी दिन दुकानों में ढाई गुना अधिक बिक्री हुई थी।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी ने सोशल मीडिया में शराब महंगी होने, नया टैक्स लागू होने की खबरों को लेकर कहा कि कुछ सोशल मीडिया चैनल लगातार गलत खबरें दिखा रहे हैं। शराब पर वित्तीय वर्ष 2020-21 में ही कोविड सेस लग चुका है, जिसके तहत क्वार्टर पर 20 रुपये, हाफ पर 40 रुपये और बोतल पर 80 रुपये सेस था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार वित्तीय वर्ष 2021-22 में नई 90 एमएल पैकिंग वाले मिनेचर पर दस रुपये का कोविड सेस लगाया गया है। बीते वर्ष तक 90 एमएल को मिनेचर केवल ब्लैक डॉग जैसे चुनिंदा ब्रांड में आते थे। अब कई ब्रांड के मिनेचर आ रहे हैं, जिनकी अनुमति मिली है। इसलिए 90 एमएल के मिनेचर पर 10 रुपये का कोविड सेस टैक्स है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed