फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Will throw it out, not the land of Jinnah supporters: Satish

यह जिन्ना समर्थकों की भूमि नहीं, बाहर फेंक देंगे : सतीश

Wed, 05 Jan 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Will throw it out, not the land of Jinnah supporters: Satish
मुख्यमंत्री योगी आ​दित्यनाथ को हनुमान जी की मूर्ति भेट करते सांसद सतीश गौतम। - फोटो : CITY OFFICE
कासिमपुर स्थित नवाब सिंह चौहान ग्रामोदय इंटर कॉलेज की जनसभा में अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने कहा कि यह जिन्ना समर्थकों की भूमि नहीं है। हम उनको बाहर फेंकने का काम करेेंगे। हमारे महापुरुष भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान और राजा महेंद्र प्रताप सिंह हैं। उन्होंने कहा कि मैं जन विश्वास रैली में पश्चिमी क्षेत्र का प्रभारी हूं। कैराना में एक समुदाय विशेष की वजह से हिंदुओं का पलायन हुआ था। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद हमारे हिंदू भाइयों की वापसी हो रही है। सांसद ने कहा कि सपा-बसपा के काल में मुख्यमंत्री से कोई मिल नहीं पाता था। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं जनता के बीच जाते हैं। बरौली विधान सभा क्षेत्र में विधायक ठाकुर दलवीर सिंह ने विकास कार्य कराए हैं।
विज्ञापन

सांसद राजवीर दिलेर ने कहा कि आज घर-घर बिजली पहुंच गई है। गुंडाराज खत्म हो गया है। बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। तेज विकास से विपक्ष परेशान है। उनके पास मुद्दा नहीं है। जिला प्रभारी श्रीचंद शर्मा ने लोगों से प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। ठाकुर श्यौराज सिंह ने कहा कि मोदी-योगी को देश की सख्त जरूरत है। इस ताकत को बनाए रखना। ये भारत माता के सच्चे सपूत हैं।
विज्ञापन

विधायक अनूप प्रधान ने कहा कि सपा सरकार को आप जानते हैं। बहन-बेटियां घर से निकलती थीं तो मां-पिता चिंतित रहते थे। विधायक राजकुमार सहयोगी ने कहा कि आने वाला समय हिंदू समाज का है। विधायक संजीव राजा ने आजम खां का नाम लिए बिना कहा कि सपा के मंत्री भारत माता को डायन कहते थे। आज सारा देश भगवामय है। एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा के पौने पांच साल में जनता का विश्वास बढ़ा है। गुंडे, बदमाश और रोमियो टाइप लोग उत्तर प्रदेश छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि मैने हमेशा मजदूर के रूप में आपकी सेवा की है। मंत्री बनाया तो मंडल बनाकर दिया। 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करने के लिए योगी आदित्यनाथ की सरकार बनाएं। ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि विधान सभा चुनाव धर्म युद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कृष्ण और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अर्जुन है। अब द्रौपदी का चीरहरण नहीं होगा। विधायक रवेंद्रपाल सिंह ने कहा कि गांव-शहर सभी जगह विकास कार्य हुआ है। गांव-गांव में बिजली पहुंच गई है। ठाकुर दलवीर सिंह ने पस्थित लोगों को शुभकामनाएं दीं। उनके पौत्र ठाकुर अजय सिंह ने कहा कि अयोध्या एवं काशी के बाद भाजपा मथुरा में मंदिर बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed