फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wife and her close friend detained in husband murder

Aligarh News: पति की हत्या में पत्नी और उसका करीबी हिरासत में, साक्ष्य किए एकत्र

Fri, 26 Jan 2024 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 26 Jan 2024 01:14 AM IST
सार

हरियाणा पुलिस ने मृतक जितेंद्र की पत्नी रेखा की फोन कॉल डिटेल के आधार पर सांई सिटी कालोनी निवासी जयवीर सिंह फौजी पुत्र निरंजन सिंह मूल निवासी नगला फतेला से पूछताछ की। जिसमें पता लगा था कि दोनों ने मिलकर जितेंद्र की हत्या कर दी है। हरियाणा पुलिस गोंडा रोड पर खाद बीज की दुकान करने वाले जयवीर और रेखा को पकड़ कर 23 जनवरी को अपने साथ हिरासत में ले गई थी।

विज्ञापन
Wife and her close friend detained in husband murder
मृतक जितेंद्र कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अहिवासी निवासी जितेंद्र कुमार की हत्या में उसकी पत्नी रेखा और उसके करीबी जयवीर शक के घेरे में हैं। इन दोनों को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हरियाणा पुलिस ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट लेकर बिसरा संरक्षित करा दिया है। घटनास्थल का मौका मुआयना कर रेखा के फोन की कॉल डिटेल सहित अन्य साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


विदित रहे कि नगला अहिवासी निवासी राहुल अमर उद्योग प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद हरियाणा में नौकरी करता था। राहुल का तहेरा भाई जितेंद्र कुमार (35) पुत्र सोहन सिंह भी उसके साथ उसी कंपनी में नौकरी करने चला गया और वह इंदिरा नगर कालोनी, फरीदाबाद (हरियाणा) में रहने लगा। बीती 11 जनवरी से जब जितेन्द्र अनुपस्थित हुआ तो कंपनी के संबंधित अधिकारियों ने राहुल से जानकारी की। राहुल ने गांव में जितेन्द्र के परिजनों से जानकारी की। जब जितेंद्र का कहीं पता नहीं चला तो इस संबंध में राहुल ने 17 जनवरी को फरीदाबाद के थाना सेक्टर आठ में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज कर हरियाणा पुलिस इगलास आई थी। 23 जनवरी को जितेंद्र का शव इगलास के निकट भीलपुर करवन नदी के पास मिला।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस ने जितेंद्र की पत्नी रेखा की फोन कॉल डिटेल के आधार पर सांई सिटी कालोनी निवासी जयवीर सिंह फौजी पुत्र निरंजन सिंह मूल निवासी नगला फतेला से पूछताछ की। जिसमें पता लगा था कि दोनों ने मिलकर जितेंद्र की हत्या कर दी है। हरियाणा पुलिस गोंडा रोड पर खाद बीज की दुकान करने वाले जयवीर और रेखा को पकड़ कर 23 जनवरी को अपने साथ हिरासत में ले गई थी। 25 जनवरी को पुलिस ने अन्य साक्ष्य संकलन किए। पुलिस के साथ दोनों आरोपी भी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि 25 जनवरी को फरीदाबाद पुलिस टीम फौजी तथा मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर यहां आई और घटनास्थल का निरीक्षण कर नक्शा तैयार किया। मृतक के गांव में भी घटना के संंबंध में साक्ष्य संकलन करने के साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर चली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed