{"_id":"644d107be81bc7dfd607fe75","slug":"wife-kicked-out-of-the-house-by-accusing-her-of-stuttering-and-being-insane-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डेढ़ साल बाद हकलाने व पागल का आरोप लगाकर पत्नी को घर से निकाला, पति समेत सात पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डेढ़ साल बाद हकलाने व पागल का आरोप लगाकर पत्नी को घर से निकाला, पति समेत सात पर मुकदमा दर्ज
Sat, 29 Apr 2023 06:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 29 Apr 2023 06:11 PM IST
सार
शादी के डेढ़ साल बाद ही पति ने हकलाने व पागल का आरोप लगाए। दहेज में एक भेंस व एक लाख रूपये न लाने पर पत्नी को मारपीट कर बेहोशी की हालत में मायके के बाहर छोड़ गए। मायके में रहते हुए दस महीने बीत गए, पर पति बुलाने नहीं आया।
विज्ञापन
पत्नी को पति ने पीटा
विस्तार
शादी होने के डेढ़ साल बाद पत्नी पर हकलाने और पागल होने का आरोप लगाकर मायके के बाहर छोड़ गए। पत्नी ने पति समेत सात ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव कसेरी निवासी अंजू देवी पुत्री अशोक कुमार ने बताया कि ढाई साल पहले शादी जिला संभल के थाना गुन्नौर के गांव कैल निवासी राजकुमार पुत्र नेमसिंह के साथ हुई। शादी के डेढ़ साल बाद ही पति ने हकलाने व पागल का आरोप लगाए। दहेज में एक भेंस व एक लाख रूपये न लाने पर पत्नी को मारपीट कर बेहोशी की हालत में मायके के बाहर छोड़ गए।
विज्ञापन
मायके में रहते हुए दस महीने बीत गए, पर पति बुलाने नहीं आया। शनिवार को पत्नीअंजू देवी ने थाना गंगीरी में अपने पति राजकुमार, ससुर नेमसिंह, सास रामखिलौनी देवी, जेठ-जेठानी, नंनद समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन