फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wife got her husband killed with the help of her lover brother-in-law

Aligarh News: पहले पिलाई शराब फिर मार दी गोली, प्रेमी देवर के साथ मिलकर पत्नी ने ली पति की जान, दोनों गए जेल

Fri, 20 Jun 2025 12:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 20 Jun 2025 12:02 PM IST
सार

पुलिस जांच में महिला के प्रेम संबंधों की कहानी सामने आई। पता चला कि ललिता के शादी के पहले से ही ऋषि के परिवार के चचेरे आई से प्रेम संबंध थे। मगर दोनों की शादी नहीं हो सकी थी। मगर ऋषि से शादी होने के बाद भी दोनों का मिलना जारी रहा। इसकी भनक ऋषि को भी लग गई थी।

विज्ञापन
Wife got her husband killed with the help of her lover brother-in-law
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगीरी के गांव नगला हिमाचल निवासी ऋषि कुमार की ह्त्या पत्नी ललिता देवी व चचेरे भाई नीरेश पुत्र स्योदन सिंह ने अवैध सबंध के चलते गोली मार कर की थी। जब ऋषि को अपनी पत्नी व चचेरे भाई के अवैध संबंधों का पता चला तो पत्नी ने अपने प्रेमी देवर को बताया। तब प्रेमी देवर ने ऋषि को रात में शराब पिलाई और कान के पास गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव नगला हिमाचल के तीस वर्षीय ऋषि कुमार की 17 जून रात गोली मारकर हत्या की गई थी। उसका शव 18 जून सुबह गांव में चाचा के मकान से कुछ दूरी पर पड़ा मिला था। युवक की पीछे से कान के पास गर्दन में गोली मारकर हत्या की गई थी। शरीर पर एक अंगोछा लिपटा हुआ था। साजिश के तहत ऋषि की पत्नी ललिता ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि गांव के एक व्यक्ति का मोबाइल गायब होने पर उसने ऋषि पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था। इस बात पर कहासुनी हुई थी। उसी रंजिश में उस व्यक्ति ने अपने साथियों संग मिलकर हत्या की है। 
विज्ञापन




जांच में महिला के प्रेम संबंधों की कहानी आई सामने
इधर, 19 जून को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। मगर पुलिस जांच में महिला के प्रेम संबंधों की कहानी सामने आई। पता चला कि ललिता के शादी के पहले से ही ऋषि के परिवार के चचेरे आई से प्रेम संबंध थे। मगर दोनों की शादी नहीं हो सकी थी। मगर ऋषि से शादी होने के बाद भी दोनों का मिलना जारी रहा। इसकी भनक ऋषि को भी लग गई थी। सीओ छर्रा धनंजय सिंह के अनुसार इस हत्या की अब तक की जांच में यही उजागर हुआ है कि मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी मृतक के चचेरे भाई ने हत्या को मिलकर अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed