{"_id":"6831b83244390beb830972ce","slug":"wife-filed-a-complaint-against-husband-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, मुझे बचाओ: पत्नी ने थाने में दी तहरीर, लगाई पति से बचाने की गुहार, बोली-जान से मार देगा वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब, मुझे बचाओ: पत्नी ने थाने में दी तहरीर, लगाई पति से बचाने की गुहार, बोली-जान से मार देगा वो
Sat, 24 May 2025 05:45 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 24 May 2025 05:45 PM IST
सार
पति अपनी ससुराल में पत्नी के साथ ही रहता है। पत्नी ने पति पर आरोप लगाया कि वह शराब पीकर पीटता है। उसने जान से मारने का भी प्रयास किया। पत्नी ने किसी तरह से परिचित के घर जाकर जान बचाई।
विज्ञापन
पति पत्नी
- फोटो : freepik.com
विस्तार
पत्नी ने थाने में जाकर अपने पति के ही खिलाफ तहरीर दी है। उसने आरोप लगाया कि पति ने जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह जान बची। पति के शराब पीकर पीटने को लेकर पत्नी परेशान है।
विज्ञापन
अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव उदयपुर निवासी मिथलेश देवी पुत्री यशपाल सिंह ने तहरीर देकर पति से बचाने की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले थाना व कस्बा चंडौस निवासी सचिन कुमार के साथ हुई थी। पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
एक वर्ष से वह मायके में है। पति भी मायके में ही रह रहा है, रोजाना शराब पीकर पीटता है। 23 मई की रात पति जान से मारने लगा तो उसने परिचित के घर जाकर जान बचाई। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर पति से बचाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन