फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Widow pension reached 'hereafter', tension revealed during investigation Aligarh Crime News Uttar Pradesh

Aligarh News: 342 विधवाओं की हो चुकी मौत, अब ‘परलोक’ जा रही पेंशन

Tue, 15 Sep 2020 06:27 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो राहुल दक्ष
राहुल दक्ष Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Widow pension reached 'hereafter', tension revealed during investigation Aligarh Crime News Uttar Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
विधवा पेंशन के लाभार्थियों के सत्यापन में बड़ा खुलासा हुआ है। जिले में 342 मृत महिलाओं को भी पेंशन भेजी जा रही थी। 42 अपात्रों को भी पेंशन का भुगतान हो रहा था। जांच रिपोर्ट में यह खुलासा होते ही डीपीओ स्मिता सिंह ने इन सभी की पेंशन रोक दी है। साथ ही उनके खातों में भेजी जा चुकी पेंशन की धनराशि की रिकवरी के लिए बैंकों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन


महिला कल्याण विभाग की ओर से 2019 मार्च से अप्रैल 2020 तक पेंशन पाने वालीं 36288 लाभार्थियों का वार्षिक सत्यापन कराया गया। सत्यापन में खुलासा हुआ कि पंचायत सेक्रेटरी और लेखपालों ने भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट गलत दी। इसकी वजह से 42 अपात्र और 342 मृत महिलाओं के खाते में पेंशन पहुंच रही थी। डीपीओ स्मिता सिंह ने बताया कि जांच के बाद इन सभी महिलाओं के नाम पेंशन सूची से हटा दिए गए हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि इन महिलाओं के खाते में कितने रुपये पहुंच चुके हैं। बैंकों से इसकी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन


साल दर साल ऐसे ही खुलती है पोल
अपात्र और मृत महिलाओं को पेंशन राशि जारी होने का यह पहला मामला नहीं है। वार्षिक सत्यापन में लेखपाल और पंचायत सेक्रेटरी की लापरवाही का ऐसा खुलासा साल दर साल होता रहता है। लेखपाल पर शहरी और पंचायत सेक्रेटरी पर ग्रामीण क्षेत्र के पेंशनर्स के सत्यापन की जिम्मेदारी होती है। विभागीय लोगों का कहना है कि दोनों स्तर पर लापरवाही से अपात्रों के खाते भी संचालित रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed