फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   who had come to marry for the third time with a wedding procession

Aligarh News: बरात लेकर तीसरी शादी करने पहुंचे दूल्हे को पहली पत्नी ने भिजवाया थाने

Tue, 10 Feb 2026 02:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
who had come to marry for the third time with a wedding procession
गांव सुनाना में तीसरी शादी करने के लिए बरात लेकर पहुंचे दूल्हे को पहली पत्नी ने थाने भिजवा दिया। पुलिस दूल्हे को लेकर थाने चली आई। हंगामे के बाद गण्यमान्य लोग बैठे और आखिरकार समझौता हो गया। इसके बाद पुलिस ने भी दूल्हे को छोड़ दिया और शादी संपन्न हो गई।
विज्ञापन

पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार मोहित निवासी रोरा, मलिकपुर थाना अनूपशहर जिला बुलंदशहर थाना क्षेत्र के गांव सुनाना में रविवार शाम को गांव सुनाना में बरात लेकर पहुंचे। यहां उनकी विजय कुमारी पुत्री राजकुमार के साथ शादी होनी थी। चढ़त के बाद जयमाला की रस्म भी हो गई थी, सोमवार तड़के करीब चार बजे फेरों की तैयारी चल रही थी। इस दौरान सुधा निवासी ऊंटगेर थाना हरदुआगंज वहां पहुंच गई और हंगामा करने लगी। उसका आरोप है कि वर्ष 2019 उसकी शादी मोहित के साथ हो चुकी है।दोनों अलग रह रहे हैं, लेकिन मामला कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन


सुधा ने आरोप लगाया कि शिकारपुर क्षेत्र की एक अन्य युवती से भी कोर्ट मैरिज की हुई है, उसे भी घर के बाहर रखा हुआ है। रातभर हंगामा चलता रहा। युवती के भाई और परिवार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। सुबह पांच बजे बात नहीं तो पुलिस दूल्हे को लेकर थाने चली आई। थानाध्यक्ष जवां योगेंद्र सिंह ने बताया कि दूल्हे की पहली पत्नी और उसके परिवार ने शिकायत की थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी और दूल्हे को थाने ले आई थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, दूल्हे को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed