फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   who are demanding to abolish the new agricultural laws they are not farmers said suresh rana

नए कृषि कानून खत्म करने की जिद करने वाले किसान नहीं : सुरेश राणा

Sat, 13 Feb 2021 07:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 13 Feb 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
who are demanding to abolish the new agricultural laws they are not farmers said suresh rana
भाजपा नेता सुरेश राणा - फोटो : amar ujala

अलीगढ़ जिला के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि मोदी सरकार किसानों से हर समय संवाद के लिए तैयार है, जो संवाद न कर केवल कानून खत्म करने की जिद कर रहे हैं, वो किसान नहीं हैं। तीनों नए कृषि कानून किसान हित में है। इनको काला बताने वाले केवल राजनीति कर रहे हैं। पीएम मोदी बिचौलियों के एकाधिकार को समाप्त कर रहे हैं। नए कानूनों से मंडियां किसानों के घर तक पहुंचेगी, जो लोग जमीन हड़पने का भ्रम फैला रहे हैं, वे स्वार्थ सिद्ध कर रहे हैं क्योंकि इस कानून में जमीन शब्द का प्रयोग नहीं किया गया है। अनुबंध जमीन का नहीं, केवल फसल का होगा। अनुबंध ऐच्छिक और वैकल्पिक होगा, जिसको किसान कभी भी खत्म कर सकेगा। किसानों के वह लोग हितैषी बन रहे हैं, जो कहते हैं एक तरफ से आलू डालो, दूसरी तरफ सोना निकलेगा।

विज्ञापन


शनिवार को रामघाट रोड स्थित तरुण वैली में प्रबुद्धजन गोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कोरोना महामारी के संकट के दौरान भी ऐतिहासिक बजट पेश किया है। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की विकास दर 11 फीसदी से अधिक रहेगी। बजट में किसान, मजदूर, गरीब, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग सभी का ध्यान रखा गया। देश का प्रत्येक नागरिक गर्व के साथ कह सकता है कि वह दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेता हैं। प्रधानमंत्री ने अपने छह साल के कार्यकाल में 36 साल से अधिक का कार्य किया है। कोरोना काल में मोदी ने स्वास्थ्य बजट को 92 हजार करोड़ से बढ़ाकर 2 लाख 83 हजार करोड़ से अधिक किया है। 75 हजार गांव में वेलनेस सेंटर बनेंगे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री का स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि पाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने पटका पहना कर किया। कार्यक्रम में जिला संगठन प्रभारी श्रीचंद्र शर्मा, महानगर प्रभारी प्रमोद गुप्ता, प्रदेश मंत्री पूनम बजाज, विधायक संजीव राजा, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रघुराज सिंह, श्यौराज सिंह, शिवनारायण शर्मा, मीडिया प्रभारी आशीष कुमार, शैलेंद्र गुप्ता, वैभव गौतम, हिमांशु शर्मा, उमेश राघव, सुधा सिंह, सुबोध सिटी, संजय गोयल, संजू बजाज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed