फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   While crossing the road after getting down from the tempo, the vehicle crushed him, death

Aligarh News: टेंपो से उतर कर सड़क पार करते वक्त वाहन ने रौंदा, मौत

Wed, 01 Nov 2023 01:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
While crossing the road after getting down from the tempo, the vehicle crushed him, death
थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव गोपी चांदपुर के निकट सोमवार की रात एक व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस हादसे में करवाचौथ से ठीक पहले पति की मौत से पत्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। घर में मातम छा गया है।
विज्ञापन




परिजनों के अनुसार गांव दुवागढ निवासी भूरी सिंह पुत्र रामवीर सिंह सोमवार की शाम किसी काम से सिकंदराराऊ गए थे। जहां से टेंपो में बैठकर कर घर वापस आ रहे थे। इसी बीच रात करीब नौ बजे टेंपो से उतर कर वह पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। जिससे 42 वर्षीय भूरी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां से पुलिस ने मृतक की पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी बॉबी देवी, दो बेटी और बेटे तन्नू को रोते बिलखते छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed