फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   While changing a tyre, another car collided with it, a young man died

Aligarh: टायर बदलते समय दूसरी कार ने मारी टक्कर, युवक की मौत, साथी घायल, मुकदमा दर्ज

Wed, 04 Sep 2024 06:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Wed, 04 Sep 2024 06:45 AM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन- 43 पर स्यारौल के पास कार का टायर फट गया। आकाश व कामरान उसे बदलने में जुट गए। इस बीच पीछे से आ रही अनियंत्रित कार ने आकाश व कामरान में टक्कर मार दी। हादसे में आकाश की मौके पर मौत हो गई। 

विज्ञापन
While changing a tyre, another car collided with it, a young man died
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर 2 सितंबर रात को कार का टायर बदलते वक्त हादसा हो गया। पीछे से आ रही दूसरी कार टक्कर मार दी जिसमें कासगंज निवासी युवक की मौत हो गई व उसका साथी घायल हो गया।

विज्ञापन


रात करीब साढ़े दस बजे आकाश (26) पुत्र रमेश चंद निवासी मोहल्ला नवाब पुरानी ईदगाह विलराम गेट कासगंज अपने दो साथियों व माताजी के साथ दिल्ली से कासगंज के लिए अल्टो कार से जा रहे थे। टप्पल थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन- 43 पर स्यारौल के पास कार का टायर फट गया। आकाश व कामरान उसे बदलने में जुट गए। इस बीच पीछे से आ रही अनियंत्रित कार ने आकाश व कामरान में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में आकाश की मौके पर मौत हो गई। साथी कामरान गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरा साथी कार्तिकेय व माताजी कार से दूर खेड़ थे। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कामरान को अस्पताल में भर्ती कराया है। टप्पल थाना प्रभारी शिशुपाल सिंह ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार की ओर से तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed