{"_id":"66aab9bbe7ddcb5456088344","slug":"when-the-kanwad-was-broken-the-kanwadis-created-a-ruckus-and-blocked-the-road-aligarh-news-c-105-1-sali1005-101025-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों ने किया हंगामा, जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों ने किया हंगामा, जाम लगाया
Thu, 01 Aug 2024 03:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 01 Aug 2024 03:54 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के जनपद मुरैना के गांव बिलगांव निवासी पंकज शर्मा आठ साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गांव लौट रहे थे। हाईवे पर भांकरी के पास बाइक से पंकज शर्मा के टक्कर लग गई। इससे वह सड़क पर गिर पड़े और कांवड़ खंडित हो गई।
विज्ञापन
कांवड़ खंडित होने पर हंगामा करते कांवड़िया व मौजूद पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
31 जुलाई की सुबह करीब दस बजे भांकरी के पास हाईवे पर बाइक की टक्कर लगने से एक कांवड़ियां की कांवड़ खंडित हो गई। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए हाईवे की एक सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र कुमार व सीओ रंजन कुमार शर्मा ने समझाकर कांवड़ियों को शांत कराया। दूसरी कांवड़ लाने के लिए तीन कांवड़ियों के साथ दो सिपाही कार से हरिद्वार भेजे। तब कहीं 40 मिनट बाद हाईवे पर यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के जनपद मुरैना के गांव बिलगांव निवासी पंकज शर्मा आठ साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गांव लौट रहे थे। हाईवे पर भांकरी के पास बाइक से पंकज शर्मा के टक्कर लग गई। इससे वह सड़क पर गिर पड़े और कांवड़ खंडित हो गई। ग्रामीणों ने बाइक सवार मोहन व आशू निवासी अटलपुर लोधा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
वहीं गुस्साए कांवडियों ने हंगामा करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया था। वह हरिद्वार से दोबारा गंगाजल मंगवाने की मांग कर रहे थे। इस पर दो सिपाही कांवड़ियों के साथ गंगाजल लाने के लिए भेजे गए। दो कांवड़िया भरतरी पर ही रुककर उनका इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन