फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   When the cake ordered from the market turned out to be sour, he opened a bakery.

Aligarh News: बाजार से मंगाया केक खट्टा निकला तो खोल दी बेकरी

Wed, 25 Feb 2026 02:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
When the cake ordered from the market turned out to be sour, he opened a bakery.
ग्राहकों को केक देतीं राशि माहेश्वरी। स्रोत : स्वयं - फोटो : Samvad
कस्बे की राशि माहेश्वरी अपने दम पर बेकरी का सालाना लाखों रुपये का कारोबार कर रही हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में मंगाया गया केक खट्टा निकलने के बाद उन्होंने इसकी शुरुआत की। अब कारोबार आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन





मोहल्ला बौहरान के बौहरे परिवार की राशि माहेश्वरी ने बताया कि बेकरी खोलने का ख्याल तब आया जब कोरोना काल में लॉक डाउन के दौरान अलीगढ़ से केक मंगाया। यह केक खट्टा और खराब निकला। तभी मन में सोचा कि हरदुआगंज में चाट-पकौड़ी से लेकर खान पान की उत्तम वस्तुएं मिलती हैं तो अच्छा केक क्यों नहीं ?
विज्ञापन





इसी ख्याल से बेकरी खोलने का मन बनाया तो परिवार के बुजुर्गों से लेकर पति और बच्चों ने भी सहयोग दिया। पहली बार यू ट्यूब से सीखकर ओवन से केक बनाया, जिसमें तीन घंटे लगे थे, लेकिन आज 15 मिनट में केक तैयार हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नवंबर 2023 तक घर से ही काम किया, दिसंबर 2023 में राशि केक एंड पिज्जा के नाम से बेकरी खोली, जिसमें आज केक के अलावा पिज्जा, पेस्ट्री, चोकोलावा, ब्राउनी आदि बनाती है। इससे पहले वह जी म्यूजिक कंपनी व अलगोल फिल्म्स के लिए एलबम के गाने लिखती थीं। वर्ष 2020 में उनके 9 गाने रिलीज हुए, जिन्हें सिंगर ज्योतिका टांगरी, सचिन बाल्मीकि व साहिल सोलंकी ने गाया था।




बबीता ने बुटीक से बनाई पहचान

हरदुआगंज। बीस साल पहले सात हजार की लागत से बुटीक शुरू करने वाली रसिक टावर निवासी बबीता मित्तल आज बुटीक समेत डांस एकेडमी, आर्ट एंड क्राफ्ट का काम करती हैं। बबीता ने बताया कि शादी से पहले भी वह बुटीक चलाती थीं, लेकिन शादी के बाद ससुराल में काम नहीं किया। अब दोबारा से काम शुरू कर दिया है। जिससे उन्हें नई पहचान मिली है। वर्ष 2015 में बेटे संगम को डांस सिखाने के लिए अलीगढ़ अतरौली अड्डे जाती थीं, एक घंटे के डांस को सिखाने में चार घंटे लगते थे। इसके बाद चाचा राजेश मित्तल के सहयोग से डांस क्लास शुरू कर दी। अब तक वह 200 से अधिक बच्चों को वह डांस सिखा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed