फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   When he jumped from the helicopter and spread the bag ... the city seat came in the account

जब हेलीकॉप्टर से कूदकर फैलाई झोली... शहर सीट खाते में आई

Tue, 11 Oct 2022 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
When he jumped from the helicopter and spread the bag ... the city seat came in the account
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के साथ स्वर्गीय ख्वाजा हलीम के साथ ख्वाजा हसन जिबराज। फाइल फ? - फोटो : CITY OFFICE
अभिषेक शर्मा, अलीगढ़।
विज्ञापन

सपा संरक्षक स्व. मुलायम सिंह यादव का वैसे तो अलीगढ़ शहर और जिले से बहुत बड़ा भावनात्मक व सियासी नाता रहा। उनके राजनीतिक बड़े भाई कहे जाने वाले उस जमाने के कद्दावर नेता स्व. राजेंद्र सिंह जिले की इगलास सीट से विधायकी जीतते थे, मगर एक नाता ऐसा भी है, जिसे लोग याद कर आज भी सिहर उठते हैं।
वर्ष 1996 के चुनाव अभियान के दौरान शहर के कंपनी बाग मैदान की चुनावी सभा में देरी से आने के कारण वे हेलीकॉप्टर से ही कूद पड़े थे और बैरीकेडिंग फांद कर सीधे मंच पर पहुंच संबोधन शुरू कर दिया था। उन्होंने अपनी झोली फैलाकर कहा कि आप लोग प्यार बहुत करते हैं, मगर इस प्यार के बदले वोट क्यों नहीं देते? इस पर लोगों ने वादा किया और भाजपा के तीन बार के विधायक केके नवमान को हराकर उनकी पार्टी प्रत्याशी अब्दुल खालिक को विधायक बनाया। इसके बाद जब मुलायम सिंह अलीगढ़ आए तो सिविल लाइंस से लेकर ऊपरकोट तक जो ऐतिहासिक स्वागत हुआ, उसे आज भी सियासी लोग याद करते हैं।
विज्ञापन

सपा शासन काल में मिली नगर निगम व मीनाक्षी पुल को स्वीकृति
1996 में नगर निगम का पहला चुनाव उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन के दौरान हुआ और भाजपा के पहले मेयर के रूप में आशुतोष वार्ष्णेय निर्वाचित हुए। मगर यह भी उपलब्धि मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल 1993 से 1995 के मध्य की है, जब नगर पालिका अलीगढ़ की आबादी 5 लाख से अधिक होने पर इसे नगर निगम का दर्जा मिला। इसी दौरान रामघाट रोड के खूनी फाटक के रूप में विख्यात मीनाक्षी पुल पर ओवरब्रिज की मंजूरी मिली। इन दोनों उपलब्धियों के सहारे मुलायम सिंह यादव ने कंपनी बाग के मैदान से अपने व अब्दुल खालिक के लिए वोट मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह हुआ था हेलीकॉप्टर से कूदने का घटनाक्रम
विधानसभा चुनाव के लिए कंपनी बाग में सभा थी। सभा की अनुमति शाम 5 बजे तक की थी। मुलायम सिंह यादव को आते आते देर हो गई। हेलीकॉप्टर धनीपुर हवाईपट्टी पर उतरना था। वहां से कार से कंपनी बाग आना था। पार्टी के सभी नेता धनीपुर पर इंतजार कर रहे थे। भीड़ कंपनी बाग में मौजूद थी।
समय भी 5 बजने को होने वाला था। इस पर मुलायम सिंह यादव हेलीकॉप्टर से कंपनी बाग के ऊपर आए और करीब 10 फुट ऊंचाई से हेलीकॉप्टर से कूद गए। बस फिर क्या था। यह देख उनके समर्थक व पार्टी के नेता दंग रह गए। 10 से 15 मिनट में अपनी बात रखकर सभा समाप्त कर दी।

इसके बाद वे गाड़ी से धनीपुर पहुंचे। जहां से हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए। इस किस्से को याद कर पार्टी के नेता आज भी दांतों तले उंगली दबा लेते हैं। यही बात शहर के लोगों के जेहन में घर कर गई। जब नवमान को हराकर खालिक विधायक बने तो मुलायम सिंह शहर के लोगों का आभार व्यक्त करने आए। इसके बाद जो स्वागत हुआ ऐसा स्वागत कभी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed