फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   farmer killed in anger

Hathras News: रोटी मांगी तो मिली गाली, गुस्से में कर दी किसान की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 17 Sep 2025 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Wed, 17 Sep 2025 02:47 AM IST
सार

आरोपी ने किसान से खाने के लिए रोटी मांगी थी, जिस पर उन्होंने चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ गाली-गलौज कर दी। इसके बाद गुस्से में आरोपी ने किसान को मार डाला था।

विज्ञापन
farmer killed in anger
हत्यारोपी गिरफ्तार - फोटो : पुलिस

विस्तार

गांव केवलगढ़ी में चार दिन पहले हुई किसान डोरी लाल की हत्या के आरोपी किशनलाल को गिरफ्तार कर पुलिस ने 16 सितंबर को वारदात का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने घटना वाले दिन डोरी लाल से खाने के लिए रोटी मांगी थी, जिस पर उन्होंने चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ गाली-गलौज कर दी। इसके बाद गुस्से में किशनलाल ने उन्हें मार डाला था।

विज्ञापन


कोतवाली चंदपा क्षेत्र में 13 सितंबर की सुबह केवलगढ़ी-महमूदपुर मार्ग के किनारे खेतों में डोरी लाल का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला था। उनके बेटे हरिओम उपाध्याय ने अज्ञात में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया। एंटी थेफ्ट व सर्विलांस टीम को भी लगाया गया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी किशनपाल कश्यप उर्फ किस्सू निवासी ग्राम केवलगढ़ी को नगला भुस तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि किशन लाल ने कक्षा 10 तक पढ़ाई की है। उसकी मां की काफी पहले बीमारी से मौत हो गई थी। 2010 में पिता की भी हादसे में मौत हो गई। उसके दो भाई हैं। एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाता है और दूसरा राज मिस्त्री है। एक दवा और हींग फैक्टरी में भी वह काम कर चुका है।

एएसपी के अनुसार किशनलाल बचपन से ही डोरी लाल को जानता था। वह उससे रात में खेतों की रखवाली करवाते थे और बदले में शाम को रोटी खिलवा देते, उसे रुपये नहीं देते थे। किशनलाल ने पुलिस को बताया कि घटना वाली रात करीब 12 और एक बजे के बीच उसने रोटी मांगी तो वह गाली-गलौज करने लगे। साथ ही कहा कि तू नलकूप से सामान चोरी कर लेता है, भाग जा यहां। गुस्से में किशनलाल ने नलकूप पर रखा बल्लम उठाकर उन पर प्रहार किए, वह बचकर भागे तो खेत में घेरकर उन्हें मार डाला था।

नशे का आदी है किशन पाल
हाथरस पुलिस के अनुसार हत्यारोपी किशन पाल कश्यप नशे का आदि है। वारदात के समय भी वह नशे में था। नशे के लिए वह व्हाइटनर जैसे पदार्थों का इस्तेमाल करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed