फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wheat affected by weevil reaches 50 thousand houses of Aligarh

50 हजार घरों तक पहुंचा घुन लगा गेहूं: 20 अधिकारी जांच के घेरे में, आज शासन को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Sat, 22 Feb 2025 11:50 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 22 Feb 2025 11:50 AM IST
सार

शासन की जांच टीम ने कासिमपुर और सूतमिल स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदाम का कोना-कोना चेक किया है। कासिमपुर स्थित गोदाम कर्मी टीम के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। टीम ने कोटेदार और लाभार्थियों से भी बयान लिए।

विज्ञापन
Wheat affected by weevil reaches 50 thousand houses of Aligarh
कासिमपुर स्थित एफसीआई गोदाम पर जांच करती राज्य स्तरीय टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

राशन की दुकानों से घुन लगे गेहूं और कीड़े लगे चावल के वितरण के मामले में एफसीआई सहित अन्य विभागों के कर्मचारी और अधिकारी जांच के घेरे में आ रहे हैं। जांच टीम के समक्ष आया कि 135 दुकानों से गेहूं और चावल का वितरण हुआ था। यह पचास हजार घरों तक पहुंचा। शासन की टीम ने प्रारंभिक जांच के बाद एफसीआई के ही 20 अफसरों को नोटिस जारी किया है। वहीं जिला पूर्ति विभाग और जिला खाद्य एवं विपणन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आ रही है। 

विज्ञापन


21 फरवरी को पहुंची शासन की जांच टीम ने कासिमपुर और सूतमिल स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदाम का कोना-कोना चेक किया है। कासिमपुर स्थित गोदाम कर्मी टीम के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। टीम ने कोटेदार और लाभार्थियों से भी बयान लिए।
विज्ञापन


शासन की जांच टीम सुबह 10 बजे नौरंगाबाद छावनी पहुंची। यहां पर लाभार्थियों से खराब चावल के संबंध में पूछा। यहां पर कोटेदार से भी जानकारी की गई। पूछा गया कि खाद्यान्न कहां से आता है। 11 बजे जांच टीम एफसीआई के गोदाम कासिमपुर पहुंची। पूछा गया कि गेहूं दो साल तक यहां पर क्यों रखा रहा। किसके आदेश से रखा रहा। इसकी सूचना किस उच्च स्तर के अधिकारी को दी गई। गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए किस तरह के उपाय किए गए। गोदाम में नमी की मात्रा को नियंत्रित करने के लिए क्या उपाय किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के साथ सांसद सतीश गौतम भी कासिमपुर एफसीआई गोदाम पहुंचे और एफसीआई कर्मियों को फटकार लगाई। सांसद ने उनसे कहा कि सरकार का नाम खराब करना चाहते हो। टीम यहां पर दोपहर 1.30 बजे तक रही। टीम में अपर आयुक्त खाद्य राममूर्ति पांडेय, परियोजना प्रबंधक प्रतीक सिंह, संघ विपणन अधिकारी रतन कुमार, उपायुक्त खाद्य मुरादाबाद ओम प्रकाश सहित स्थानीय अधिकारी शामिल रहे।

प्रदेश से आई टीम ने मामले की जांच की है। वह अपनी रिपोर्ट शासन को देंगे। हमने इस प्रकरण में जो जांच की थी उसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। आगे की कार्यवाही शासन स्तर से होनी है।-संजीव रंजन, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed