फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wheat affected by weevil in Aligarh

पड़ताल में सच आया सामने: गेहूं में लगा व्यवस्था का घुन, धोते मिले गरीब, बाल्टी में डालते ही कीड़े तैरने लगे

Mon, 17 Feb 2025 04:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 17 Feb 2025 04:35 PM IST
सार

अमर उजाला की टीम ने नौरंगाबाद और पक्की सराय इलाके में जाकर देखा तो अधिकांश घरों में यही स्थिति थी। लोगों का कहना था कि अगर किसी को राशन की दुकान से दस किलो गेहूं मिला था तो वह धोने के बाद 8 किलो ही रह गया है। गेहूं को बाल्टी में डालते ही कीड़े तैरने लगे थे।

विज्ञापन
Wheat affected by weevil in Aligarh
गेहूं से घुन को अलग करती महिला - फोटो : संवाद

विस्तार

सिस्टम की लापरवाही से हजारों घरों तक घुन लगा गेहूं पहुंच गया है। हालांकि प्रशासन ने इस खराब गेहूं के वितरण पर रोक लगा दी है लेकिन जहां पहुंच गया है वहां लोग गेहूं को धोकर पिसवा रहे हैं। 16 फरवरी को जब अमर उजाला की टीम ने नौरंगाबाद और पक्की सराय इलाके में जाकर देखा तो अधिकांश घरों में यही स्थिति थी। लोगों का कहना था कि अगर किसी को राशन की दुकान से दस किलो गेहूं मिला था तो वह धोने के बाद 8 किलो ही रह गया है। गेहूं को बाल्टी में डालते ही कीड़े तैरने लगे थे।

विज्ञापन


शहर में पांच से दस फरवरी के बीच राशन की दुकानों से गेहूं का वितरण किया गया था। गेहूं में घुन था। कीड़े नजर आ रहे थे। हल्ला मचा तो प्रशासन ने तत्काल इस गेहूं के वितरण पर रोक लगा दी। एक कमेटी भी गठित की गई। कमेटी ने एफसीआई के कासिमपुर में स्थित फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के गोदाम पर जाकर जांच की। 
विज्ञापन


यहां पांच हजार मीट्रिक टन गेहूं ऐसा मिंला जिसमें कीड़े पड़ गए थे। राशन की दुकानों पर भी इसी गोदाम से गेहूं भेजा गया था। यह गेहूं हरियाणा और पंजाब से आया था। कार्ड धारकों को जो गेहूं दिया गया है वह बिना साफ किए पिसवाया नहीं जा सकता। पक्की सराय में तो कई परिवार ऐसे मिले जिन्हें दस दस किलो गेहूं मिला था लेकिन जब धोकर गेहूं सुखाया गया तो आठ किलो ही रह गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

राशन डीलरों ने कहा था- गेहूं तो यही मिलेगा...लेना हो तो लो वरना घर जाओ

लोगों ने बताया कि जब गेहूं में घुन नजर आया तो उन लोगों ने विरोध किया था। मगर डीलर ने साफ कह दिया था यही गेहूं ऊपर से आया है। लेना हो तो लो वरना अपने घर जाओ। मजबूर लोग बगैर विरोध किए खराब गेहूं लेकर अपने घरों को आ गए थे। नौरंगाबाद, नगला भान सिंह, गोविंद नगर, रावणटीला, पला, साहिबाबाद, महेंद्र नगर, भुजपुरा, तुर्कमान गेट, नगला मसानी, नगला कलार, बरौला समेत एक दर्ज इलाकों में घुन लगा गेहूं बांटा गया था।

हमको राशन डीलर ने इस माह घुन लगा गेहूं दिया है। जिसे अब धोकर सुखाने के बाद पिसवाया जा रहा है। डेढ़ किलो गेहूं तो खराब ही निकला-उर्मिला देवी
मेरे परिवार को प्रतिमाह दस किलो गेहूं मिलता है। इस बार घुन लगा गेहूं आया है। जिसे पहले धोया गया। कीड़े थे गेहूं में -आरती
राशन डीलर से घुन लगा गेहूं होने पर विरोध दर्ज कराया गया था। मगर डीलर ने यह कह दिया कि लेना है तो तो यही मिलेगा।-गोपाल
अब जो भी गेहूं मिला है। उसी को खाने को मजबूर हैं। उसे धोकर सुखाकर पिसवाने भेजा जा रहा है।-भगवती देवी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed