{"_id":"687aa502afbc5459f106420c","slug":"what-kind-of-a-city-is-this-village-streets-are-better-than-this-aligarh-news-c-108-1-atl1001-102850-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: काहे का नगर... इससे अच्छी तो गांव की गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: काहे का नगर... इससे अच्छी तो गांव की गलियां
विज्ञापन
अतरौली के मोहल्ला विवेकानंद पुरम की कच्ची गली
- फोटो : samvad
नगर के मोहल्ला भोलानगर और विवेकानंद पुरम में कच्ची गलियों के कारण लोग परेशान हैं। बारिश के चलते गली में फिसलन बढ़ गई है। लोगों ने नगर पालिका से सड़क निर्माण की मांग की है।
मोहल्ला भोलानगर में पांच गलियां हैं। इनमें चार गलियां पक्की हैं। एक गली कच्ची है। इसमें करीब 10 परिवार रहते हैं। कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते गली में फिसलन हो गई है। वाहन लेकर घरों तक आना तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को हो रही है। नगर पालिका के पदाधिकारियों से लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
ठीक यही हाल विवेकानंद पुरम कॉलोनी का भी है। यहां की पांच गलियां तो पक्की हैं, लेकिन बैंक के पीछे वाली गली में 20 मकान बने हुए हैं। ये गली सालों से कच्ची है। बरसात के दिनों में यहां से भी निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
- हमारी गली कच्ची होने से उसमें जलभराव हो जाता है। कच्चे रास्ते पर फिसलन होने से निकलने में भारी परेशानी हो रही है। - उर्मिला रानी।
-
- हमने कई बार नगर पालिका में सड़क का पक्का निर्माण कराने की मांग की है, लेकिन हर बार आश्वासन देकर वापस भेज दिया जाता है। - संजू देवी
- अन्य चार गलियां पक्की हैं एक गली कच्ची है। इस गली से जल निकासी नहीं होने के कारण जलभराव हो जाता है। गली के लोग फिसलन के कारण परेशान हैं। - सुमन देवी।
-
- चुनाव के समय इस सड़क को पक्का बनवाने का वादा सभी नेताओं ने किया था। अब गली का हाल देखने के लिए कोई नेता नहीं आता है। - सुशीला देवी
- इन गलियों की मुझे कोई शिकायत नहीं मिली है। जेई को भेजकर जानकारी कराई जाएगी और कार्य योजना के अनुसार काम कराया जाएगा।- अमिता वरुण, अधिशाषी अधिकारी