फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   What a divorce, the wife not know ...?

ये कैसा तलाक, बीवी को पता नहीं...?

Thu, 10 Nov 2016 01:49 AM IST
कौशल कुमार ओझा
कौशल कुमार ओझा Updated Thu, 10 Nov 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
What a divorce, the wife not know ...?
शहजाद फात्मा के सामान को ट्रैक्टर पर लादते एएमयू कर्मी। - फोटो : amar Ujala
तलाक, तलाक, तलाक को लेकर पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भी एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। चार बच्चों की एक मां पिछले 13 सालों से दर-दर की ठोकरें खा रही है।
विज्ञापन


एएमयू प्रशासन का कहना है कि महिला को उसके पति ने तलाक दे दिया है। जबकि पीड़ित महिला का दावा है कि उसे आज तक नहीं पता कि उसके पति ने उसे कब तलाक दिया...? वह एएमयू प्रशासन के दावे को झूठा करार दे रही है। पति के गायब होने के बाद महिला को एएमयू की ओर से गुजर बसर करने के लिए फूटी कौड़ी तक नहीं दी गई।
विज्ञापन


आइए कहानी को समझने के लिए आप को 13 साल पीछे लिए चलते हैं। 13 साल पहले एएमयू प्रॉक्टर ऑफिस में सुरक्षा सहायक पद पर तैनात जैनुल आबदीन गायब है। वह अपनी पत्नी एवं चार बच्चों के साथ एएमयू कैंपस स्थित इमादुल मुल्क रोड के ई-14 क्वार्टर में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी शहजाद फात्मा का कहना है कि काफी खोजबीन के बाद जब उनका कोई सुराग नहीं लगा, तो नवंबर 2005 थाना सिविल लाइन में गुमशुदगी दर्ज कराने की तहरीर दी। इस बीच बार-बार आग्रह के बावजूद एएमयू प्रशासन से उन्हें कोई सहायता नहीं दी।

आरोप है कि उल्टा परेशान किया। जब उनके पति गायब हुए तो उनके चारों बच्चे छोटे-छोटे थे। तमाम तरह की कठिनाइयां सहकर बच्चों की परवरिश की और शिक्षा दिलाई। अब एएमयू प्रशासन ने जबरन उन्हें घर से निकाल दिया।

इधर, एएमयू के प्रापर्टी आफिसर मो. आरिफ का कहना है कि शहजाद फात्मा को उनके पति जैनुल आबदीन ने तलाक दिया था। उसकी कापी एएमयू प्रशासन को सौंपी थी और यह भी कहा था कि शहजाद फात्मा से अब कोई रिश्ता नहीं है। आप क्वार्टर खाली करा सकते हैं। शहजाद फात्मा का कहना है कि उन्हें पता नहीं कि उनके पति ने उन्हें कब दिया...? वह शिया हैं और तलाक पर पत्नी एवं गवाह के हस्ताक्षर होते हैं।


एएमयू के अधिकारी जिस कागज की बात कर रहे हैं, वह फर्जी है। प्रापर्टी ऑफिसर का यह भी कहना है कि जैनुल आबदीन बहुत दिनों तक बिना अवकाश अनुपस्थित रहे थे। इसलिए उनकी नौकरी सीज कर दी गई थी। बहरहाल जो भी हो, 58 वर्ष की शहजाद फात्मा न्याय के लिए 13 साल से दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। पति के गायब होने के बाद एएमयू के किसी अधिकारी ने यह नहीं सोचा कि अकेली महिला आखिर कैसे चार बच्चों का भरण-पोषण करेगी...?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed