फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Weevil infested wheat and rice sent to school for MDM

Aligarh News: एमडीएम के लिए स्कूल में भेजा घुन लगा गेहूं और चावल, देखिए वीडियो में

Mon, 17 Feb 2025 12:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 17 Feb 2025 12:51 PM IST
सार

अलीगढ़ जिले में 2115 विद्यालय हैं, जहां एमडीएम (मध्याह्न भोजन) बनता है। फरवरी में राशन डीलर के यहां से जो गेहूं और चावल आ रहा है, वह खराब है। गेहूं में जबर्दस्त घुन लगे हैं। घुन बोरे से निकलकर दीवार पर चढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
Weevil infested wheat and rice sent to school for MDM
एमडीएम के लिए घुन लगा गेहूं - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

परिषदीय विद्यालयों में दोपहर को विद्यार्थियों को पराेसे जाने वाले एमडीएम में राशन डीलर घुन लगे गेहूं और चावल भेज रहे हैं। 15 फरवरी को विकासखंड बिजौली के कंपोजिट विद्यालय गोपालपुर में एमडीएम के लिए आए गेहूं और चावल में घुन देखकर शिक्षक परेशान हो गए।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले में 2115 विद्यालय हैं, जहां एमडीएम (मध्याह्न भोजन) बनता है। फरवरी में राशन डीलर के यहां से जो गेहूं और चावल आ रहा है, वह खराब है। गेहूं में जबर्दस्त घुन लगे हैं। घुन बोरे से निकलकर दीवार पर चढ़ रहे हैं। इसे देखकर देखकर शिक्षक परेशान हैं।
विज्ञापन


शिक्षकों ने कहा कि उनके सामने इस खराब गेहूं व चावल से एमडीएम बनवाना मजबूरी है। अगर इससे बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित होता है, तो उन्हें निलंबित किया जाएगा। इसलिए बीएसए उन्हें बताएं कि खराब राशन को लेकर क्या करें। इसी तरह अन्य विद्यालयों में भी खराब गुणवत्ता का गेहूं और चावल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों का स्वास्थ्य सर्वोपरि है। किसी को भी बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा। खराब राशन को वापस डीलर को भेजा जाएगा। उसकी जगह अच्छा राशन मंगाया जाएगा। - डॉ. राकेश कुमार सिंह, बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed