{"_id":"64cd4520b24331eb370285d3","slug":"web-registration-till-5th-august-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 200 से ज्यादा कॉलेजों में नहीं बनी छात्र शिकायत निवारण समिति, वेब पंजीकरण 5 अगस्त तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 200 से ज्यादा कॉलेजों में नहीं बनी छात्र शिकायत निवारण समिति, वेब पंजीकरण 5 अगस्त तक
Sat, 05 Aug 2023 03:06 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 05 Aug 2023 03:06 AM IST
सार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ से संबद्ध महाविद्यालयों में वेब पंजीकरण पांच अगस्त तक होंगे। पहले वेब पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 थी।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ कैंप कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ से संबद्ध 200 से ज्यादा महाविद्यालयों में छात्र शिकायत निवारण समिति गठित नहीं हो सकी है। इस पर आरएमपीयू प्रशासन ने नाराजगी जताई है। इस संबंध में आगामी 9 अगस्त तक प्राचार्यों को जानकारी देने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
अलीगढ़, एटा, कासगंज और हाथरस में आरएमपीयू से सम्बद्ध 380 महाविद्यालय हैं। इनमें 200 से ज्यादा महाविद्यालय ऐसे हैं, जहां अब तक छात्र शिकायत निवारण समिति गठित नहीं हो सकी है। समिति को लेकर महाविद्यालयों की उदासीनता पर आरएमपीयू प्रशासन ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के आदेश के अनुपालन में महाविद्यालयों में इस समिति का गठन होना है, जहां विद्यार्थियों की शिकायत निवारण हो सके। विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि जिन महाविद्यालयों ने समिति गठित नहीं है, वह 9 अगस्त तक हर हाल में गठित कर लें और इसकी जानकारी विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
5 अगस्त तक होंगे वेब पंजीकरण
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ से संबद्ध महाविद्यालयों में वेब पंजीकरण पांच अगस्त तक होंगे। पहले वेब पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 थी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए बिना विलंब शुल्क के साथ शुक्रवार को वेब पंजीकरण होगा।