फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wear your helmet uncle... your family is waiting at home.

Aligarh News: हेलमेट पहनिये अंकल.. घर पर इंतजार कर रहा है आपका परिवार

Wed, 05 Nov 2025 02:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Wear your helmet uncle... your family is waiting at home.
हेलमेट न लगाने वालों को चालान की जगह चिट्ठी देते यातायात पुलिस उपनिरीक्षक। संवाद - फोटो : Samvad
सड़कों पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन दौड़ा रहे लोगों जगाने के लिए यातायात पुलिस ने मंगलवार को अनूठी पहल की। यातायात पुलिस कर्मियों ने हेलमेट न लगाने वालों को चालान के स्थान पर विद्यार्थियों की हाथों से लिखी अपील वाली चिट्ठियां दीं, जिनमें लिखा था प्लीज..अंकल हेलमेट पहनिये, यह गुजारिश है हमारी, आपकी सुरक्षित वापसी का परिवार इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन





इसे देख हेलमेट न लगाने वाले लोग शर्मिंदा हुए और माफी मांगते नजर आए। साथ ही भविष्य में हेलमेट लगाने का आश्वासन दिया। हेलमेट है जरूरी अभियान में यातायात पुलिस भी कदम ताल कर रही है। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि लोगों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे सड़क हादसों में हो रही मौत के आंकड़ों को कम किया जा सके।
विज्ञापन





स्कूलों में छात्र-छात्राओं को स्कूल में जाकर यातायात नियमों के प्रति सजग किया जा रहा है। यातायात पुलिस ने बच्चों से पोस्टकार्ड पर मार्मिक अपील लिखवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




बच्चों ने प्रिय अंकल व प्रिय भैया से पत्र की शुरुआत की और तीन से चार लाइन में दोपहिया वाहन पर हेलमेट लगाने की अपील की। यातायात नियमों के पालन पर जोर देते हुए बच्चों ने लिखा कि जब आप घर से निकलते हैं तो परिवार के सदस्य सुरक्षित वापसी तक इंतजार करते हैं। आपके सुरक्षित पहुंचने पर आपको दिखाई दे न दे, लेकिन अंदर ही अंदर उन्हें तसल्ली मिलती है।




और भी मार्मिक अपील लिखे पोस्टकार्डों के साथ यातायात पुलिस मंगलवार की दोपहर सड़क पर उतरी। टीआई सुभाष यादव ने दोपहिया वाहन चालकों को रोका तो वह चालान के डर से बहाने बनाते नजर आए, लेकिन पुलिस ने समझाया और पोस्टकार्ड थमाया। सासनी गेट चौराहा, तालाब चौराहा व इगलास अड्डा चौराहा पर पोस्टकार्ड बांटे गए।





रेलवे स्टेशन पर किया जागरूक

जागरुकता के क्रम में सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में भी लोगों को जागरूक किया गया। यहां हेलमेट के प्रयोग संबंधी बैनर के जरिए लोगों को हेलमेट की आवश्यकता के बारे में बताया। बाइक लेकर आने वाले युवाओं को एकत्रित कर बताया कि हादसे के समय खुला सिर कितना खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed