फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Waterlogging in the main market of Jalali

बारिश से जलाली के मुख्य बाजार में जलभराव

Fri, 05 Aug 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the main market of Jalali
बृहस्पतिवार दोपहर हुई बारिश के बाद जलाली के मुख्य बाजार में हुए जलभराव से गुजरते विद्यार्थी। - फोटो : JALALI
कस्बा में बृहस्पतिवार दोपहर हुई बारिश से बस अड्डे से लेकर सुभाष पार्क तक मुख्य बाजार में जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ा। स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रहे बच्चों को सड़क पर भरे पानी से होकर गुजरना पड़ा। इस दौरान कई बच्चे पानी में गिर भी गए।
विज्ञापन

कस्बा में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए नगर पंचायत ने नालों की साफ-सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए थे। बस अड्डा स्थित पुलिया से लेकर नालों को सीमेंटेड बनाकर ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार कराया था। उसके बाद भी जलभराव से निजात नहीं मिली। ड्रेनेज व्यवस्था के दावों की पोल खुल गई है। व्यापारियों का कहना है कि बस अड्डा की पुलिया पर लगाई गई जाली पानी की निकासी में रोड़ा बनती है। नालियों का पानी सड़क पर आ जाता है। बारिश के बाद सब्जी मंडी बाईपास रोड, नगर पंचायत बाईपास पर लगभग एक दर्जन मकानों में पानी घुस गया। लोग दिनभर घरों से पानी निकालने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed