फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Waterlogging at Station Road

अलीगढ़ : जलभराव से कारोबार चौपट, लोग घरों में कैद

Thu, 10 Mar 2022 12:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging at Station Road
स्टेशन रोड श्याम नगर में जलभराव। - फोटो : CITY OFFICE
स्टेशन रोड पर जलभराव, गंदगी एवं बदबू से कारोबार चौपट हो रहा है। महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग घरों में कैद हैं। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से सेंटर प्वाइंट की तरफ जाने वाले मार्ग में महीनों से जलभराव हो रहा है। स्टेशन से लोग इसी रास्ते से सिविल लाइन क्षेत्र में जाते हैं। श्यामनगर तिराहे पर तो निकलना मुश्किल हो गया है। नाले का गंदा पानी सड़क पर आ गया है। घरों एवं दुकानों तक पहुंचने के लिए लोग ईंटें बिछा रखी हैं। बदबू से दुकान या घर में बैठना मुश्किल है। ग्राहक भी मुंह मोड़ रहे हैं। बच्चे, महिलाएं एवं बुजुर्ग घरों में कैद हैं। डर है कि बाहर निकलने पर फिसल कर गिर जाएंगे। राहगीर अलग परेशान हैं।
विज्ञापन

बार-बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं
यहां जलभराव की समस्या महीनों से है। जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर लोग थक चुके हैं। नगर निगम के अधिकारी भी नहीं सुनते। कभी-कभी कुछ कर्मचारी आते हैं और नाले को साफ कर जाते हैं। लेकिन कुछ घंटों के बाद फिर जलभराव हो जाता है। महाशिवरात्रि के समय इसी गंदे रास्ते से शिवभक्त भी गुजरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाराम गर्ल्स कॉलेज के पास भी जलभराव
रामघाट रोड पर टीकाराम गर्ल्स कॉलेज के पास भी जलभराव है। इसकी वजह से दुकानों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। दुकानदार पार्षदों पर गुस्सा उतार रहे हैं। चंद रोज पहले बैकुंठनगर गुरुद्वारा के पास ऐसी समस्या उत्पन्न हुई थी।
स्थानीय दुकानदार बोले
जलभराव के कारण ग्राहक नहीं आ रहे हैं। जोखिम उठाकर कौन दुकान पर आए। बदबू के कारण दुकान पर बैठना मुश्किल हो गया है। मच्छरों का प्रकोप है। संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा है।
- राजेंद्र, स्थानीय दवा दुकानदार
जलभराव की वजह से लोग घरों में कैद हैं। कारोबार चौपट हो रहा है। जन सुनवाई पोर्टल से लेकर नगर निगम के अधिकारियों तक शिकायत कर चुका हूं। समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
- अविनाश कुमार सिंह, स्थानीय दुकानदार
पार्षद बोले
यह क्षेत्र वार्ड नंबर 52 के अंतर्गत आता है। यह शहर का वीआईपी वार्ड है। पार्षद पुष्पेंद्र सिंह जादौन कहते हैं कि सीवर लाइन चोक होने से जलभराव की समस्या है। कोविड काल में कागजों पर सीवर लाइन साफ करा दी गई थी और लाखों का भुगतान हो गया है। लेकिन जांच पेंडिंग है। सफाई ठीक से हो गई होती तो यह समस्या उत्पन्न नहीं होती। नगर निगम से शिकायत करते हैं तो गंभीरता से सुनवाई नहीं होती। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत सेंटर प्वाइंट से स्टेशन तक नाला बनना है। पता नहीं इसमें भी विलंब हो रहा है।

अधिकारी बोले
अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त कहते हैं कि स्टेशन रोड की समस्या संज्ञान में है। उसका समाधान कराया जा रहा है। महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा को इसके लिए निर्देशित किया गया है। उम्मीद है जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed