फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Waterlogging at many places in the city due to heavy rain

अलीगढ़ : तेज बारिश से शहर में कई जगहों पर जलभराव

Thu, 10 Feb 2022 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging at many places in the city due to heavy rain
रावण टीला रोड पर बारिश के बाद हुए जलभराव से गुजरते बाइक सवार। - फोटो : CITY OFFICE
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार सुबह जिले में तेज बारिश हुई। जिससे कई जगहों पर जलभराव हो गया। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अगले दो दिन में ठंड बढ़ने के आसार हैं। अगर, बृहस्पतिवार को बारिश हुई तो मतदान प्रतिशत पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह छह बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। करीब चार घंटे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश के चलते शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। कुछ जगहों पर कीचड़ की समस्या भी सामने आई। कामकाजी लोग दफ्तरों में देर से पहुंचे। बारिश के बाद सर्द हवाओं ने फिर से ठंड बढ़ी दी। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से आधा डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 10 किमी. प्रति घंटा रही। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऐसा हो रहा है। बृहस्पतिवार को भी तेज हवाएं चलेंगी और बारिश की आशंका है।
विज्ञापन

यहां हुआ जलभराव
रामघाट रोड, श्याम नगर, स्टेशन रोड, पान दरीबा, बेगम बाग, चंदनिया, नौरंगाबाद, सुरेंद्र नगर, छावनी, सराय हकीम, पला रोड, जयगंज, शाहकमाल रोड, देहली गेट, खैर रोड आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज बारिश हुई तो मतदान पर पड़ सकता है असर
जिले में आज मतदान है। अचानक मौसम में बदलाव मतदान के लिए चिंता की स्थिति पैदा कर सकता है। कोरोना का डर लोगों को पहले ही सता रहा है। अगर, बृहस्पतिवार को बारिश हुई तो इसका सीधा असर मतदान प्रतिशत पर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed