फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Water pipeline burst during construction work on Railway Road

Aligarh News: रेलवे रोड पर निर्माण कार्य के दाैरान पानी की पाइप लाइन फटी

Mon, 11 May 2026 02:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Water pipeline burst during construction work on Railway Road
रेलवे रोड पर फटी पानी की पाइपलाइन। - फोटो : samvad
शहर के व्यस्ततम बाजार रेलवे रोड पर सीएम ग्रिड के तहत चल रहे सड़क, नाला आदि निर्माण के दौरान रविवार शाम पानी की पाइप लाइन फिर से फट गई। इससे संबंधित इलाकों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। लोग पानी के लिए परेशान रहे। पाइप लाइन को दुरूस्त करने का काम देर रात तक जारी रहा। हालांकि, नगर निगम ने पानी के टैंकरों के जरिए संबंधित इलाकों में पेयजल आपूर्ति भी कराई।
विज्ञापन



रेलवे रोड पर अप्सरा सिनोमा व कोटा बाग के बीच में चल रहे निर्माण कार्य के दाैरान शाम के वक्त अचानक भूमिगत पानी की पाइप लाइन फट गई। इससे आस-पास के इलाके में जलभराव हो गया। इस पर पानी की आपूर्ति को बंद कराया गया, जिससे आस-पास के तमाम मोहल्लों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई। जलकल विभाग के महाप्रबंधक पीके सिंह ने बताया कि पाइप लाइन को दुरूस्त कराने का काम शुरू करा दिया गया है। देर रात लाइन के दुरूस्त हो जाने की संभावना है। इसके बाद संबंधित इलाकों में पेयजल आपूर्ति को बहाल करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed