फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Water on roads in Aligarh, hand pump dry

Aligarh City: शहर में सड़कों पर था पानी, मगर नल सूखे पड़े थे; गुस्साए लोगों ने पेयजल के लिए किया हंगामा

Tue, 02 Sep 2025 01:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 02 Sep 2025 01:43 PM IST
सार

अलीगढ़ के सराय मियां और मंदिर वाली गली को जिस इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी सप्लाई होता है उसकी मोटर खराब हो गई थी। इससे पेयजलापूर्ति लड़खड़ा गई। नलों में पानी ही नहीं आया। जबकि घरों के बाहर भारी जलभराव था।

विज्ञापन
Water on roads in Aligarh, hand pump dry
वार्ड 68 में मंदिर वाली गली में पानी की समस्या बताते लोग - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ में 1 सितंबर को हुई भारी बारिश से शहर के अधिकांश इलाकों में घुटनों घुटनों पानी था। लेकिन शहर के सराय मियां में एक हजार घर ऐसे थे जहां पीने को पानी नहीं था। मोटर खराब हो जाने से दिक्कत खड़ी हुई। गुस्साए लोगों ने पेयजल के लिए हंगामा किया। इनका कहना था कि इस इलाके में आए दिन पानी का संकट खड़ा हो जाता है।

विज्ञापन


दरअसल सराय मियां और मंदिर वाली गली को जिस इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी सप्लाई होता है उसकी मोटर खराब हो गई थी। इससे पेयजलापूर्ति लड़खड़ा गई। नलों में पानी ही नहीं आया। जबकि घरों के बाहर भारी जलभराव था। सड़कें तालाब बनी हुईं थीं। जब दोपहर तक भी नलों में पानी नहीं आया तो गुस्साए लोग सड़क पर आ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। बरसात के चलते पानी के टैंकर भी यहां नहीं पहुंच सके थे। 
विज्ञापन


वार्ड के पार्षद अब्दुल मुत्तलिब ने बताया कि इस समस्या के बारे में उन्होंने कई बार जलकल विभाग के जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर को अवगत कराया है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। एई पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को बारिश के चलते काम नहीं हो सका। मंगलवार को टीम भेजकर पानी की आपूर्ति को सही करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed