फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Water Logging

रामघाट रोड पर पीएसी के निकट जलभराव बन रहा मुसीबत

Tue, 22 Jun 2021 12:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Water Logging
रामघाट रोड स्थित पीएसी के पास गड्ढे में पलटी ट्राली। - फोटो : CITY OFFICE
रामघाट रोड पर पीएसी के पास पेट्रोल पंप के सामने जर्जर हाल रामघाट रोड तालाब में तब्दील हो चुकी है। थोड़ी सी बारिश में यहां जलभराव हो गया है। सड़क पर गहरे गड्ढे में वाहन पलट रहे हैं। सोमवार को यहां दिन भर जाम जैसी स्थिति रही। सैकड़ों वाहन रेंगते नजर आए। दोपहिया वाहन सवार भी गिरे। इस 1400 मीटर सड़क को सीसी बनाने और दोनों ओर नाला बनाने का पीडब्ल्यूडी का प्रस्ताव अभी तक शासन की मंजूरी के लिए अटका है। ये हाल तब है, जब जिले के नोडल अधिकारी नितिन रमेश गोकर्ण ही पीडब्ल्यूडी के भी प्रमुख सचिव हैं।
विज्ञापन

सोमवार को इस जगह पर पर सुबह से ही जाम लगने लगा। आठ बजे से शाम सात बजे तक यही स्थिति रही। एक सरिया लादे हुए बाइक रिक्शा पलट गया, इसके बाद एक ट्रैक्टर पलट गया। इस बीच दो तीन दोपहिया वाहन सवार भी गिरकर चुटहिल हो गए। इन गड्ढों को भरने के लिए कुछ टूटी हुई ईंटें एक ओर डाल दी गईं। इन ईंटों से गड्ढे तो नहीं भरे लेकिन वाहन निकलने में और असुविधा बढ़ गई है।
विज्ञापन

वहीं, पेट्रोल पंप के सामने ही सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने अपने आवास कार्यालय के सामने के फुटपाथ पर वाहनों को खड़ा कर रास्ता जाम कर दिया है। इस ओर लोहे के कई बोर्ड लगा कर भी रास्ता रोका गया है। अगर ये रास्ता खुला हो तो भी दोपहिया वाहन निकल सकते हैं, लेकिन इसको भी बंद कर दिया गया है। इसी तरह से पेट्रोल पंप के सामने भी वाहन खड़े होने से लोगों को मजबूरी में जलभराव से ही गुजरना पड़ रहा है। खास बात ये है कि पूरा दिन जाम लगने के बावजूद पुलिस यहां नहीं पहुंची। ऐसे में बड़े वाहन सवार मनमानी कर जाम बढ़ाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलम ये रहा कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। रात में हालात और खराब हो गए। पीब्डब्ल्यूडी के एक्सईएन एके शर्मा ने बताया कि इस सड़क को सीसी बनाने और दोनों ओर नाले बनाने के लिए लगभग चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन की मंजूरी के लिए भेजा गया हैै। अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। गौर हो कि पूर्व सीएम एवं पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह, मंत्री संदीप सिंह, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू सहित कई वीवीआईपी का इसी रोड से आना-जाना होता है। इसके बावजूद ये सड़क बदहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed