{"_id":"60cf9f2d8ebc3ef20b345c0d","slug":"water-logging-city-office-news-ali266060141","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाड़े के जनरेटर से जलभराव से निजात दिलाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाड़े के जनरेटर से जलभराव से निजात दिलाने की तैयारी
विज्ञापन
शहरवासियों को जलभराव से निजात दिलाने के लिए नगर निगम 14 जनरेटर किराये पर लेने जा रही है। इनका इस्तेमाल बिजली नहीं रहने की स्थिति में सीवर पंपिंग स्टेशनों पर किया जाएगा।
नगर निगम द्वारा 15 जून तक नालों को साफ करने का लक्ष्य रखा गया है। अभी कुछ नालों की सफाई नहीं हुई है। शनिवार एवं रविवार को मामूली बरसात के बाद शहर के कुछ क्षेत्रों में जलभराव हुआ था। इस बार अच्छी बारिश होने की संभावना है। इससे उन क्षेत्रों के लोगों की चिंता बढ़ गई है, जहां मामूली बारिश में जलभराव हो जाता है। ज्यादा बारिश होने पर कई क्षेत्रों में पानी घर में प्रवेश कर जाता है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम जलभराव वाले क्षेत्रों के 14 सीवर पंपिंग स्टेशनों पर जनरेटर लगाने जा रहा है ताकि त्वरित गति से पानी को निकाला जा सके।
महानगर के 14 पंपिंग स्टेशन पर किराये पर जनरेटर लेकर लगाया जा रहा है ताकि जलभराव को रोका जा सके। सामान्यत: बारिश के दौरान बिजली चली जाती है। इसकी वजह से जिन पंपिंग स्टेशनों पर जनरेटर नहीं होते है, वहां काम ठप पड़ जाता है।
विज्ञापन
- अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम
नालों में न डालें घर-दुकान का कूड़ा
सफाई के चंद दिन बाद ही लोग नालों में कूड़ा-कचरा डाल देते हैं। बहुत सारे दुकानदार तो नालों को कूड़ा घर की तरह इस्तेमाल करते हैं। इसकी वजह से नालें जाम होते हैं और पानी का प्रवाह रुक जाता है। कुछ दुकानदार एवं मकान मालिक नालों के ऊपर अतिक्रमण करते हैं। इससे भी परेशानी होती है। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त का कहना है कि सफाई के दौरान नालों से पॉलीथिन के अतिरिक्त अन्य तमाम तरह के कूड़े निकलते हैं। सफाई के बाद भी लोग नालों में कूड़ा-कचरा डालने से परहेज नहीं करते। शहर को साफ-सुथरा एवं जलभराव से मुक्त रखने के लिए सबका सहयोग जरूरी है।