फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Water Crisis in saray intjam

अलीगढ़ : हैंडपंप हैं खराब, नलों से आ रहा काला-पीला पानी

Thu, 26 May 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Water Crisis in saray intjam
सराय इंतयाज अली में सबमर्सिबल से पानी भरतीं महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
वार्ड नंबर 10 सराय दीनदयाल स्थित सराय इंतजाम अली में बीते एक साल से लोग दूषित पानी की आपूर्ति से परेशान हैं। करीब ढाई सौ परिवारों के करीब एक हजार लोग दूषित पानी की समस्या से प्रभावित हैं। पुराने शहर का यह इलाका मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में शामिल है। साफ पानी की तलाश में महिलाओं और बच्चों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज है, इसके कारण नलों से काला व पीला पानी आ रहा है, जिससे बदबू आती है। वहीं कम प्रेशर से पानी न छोड़े जाने से घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इलाके में 60 साल पुरानी पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति हो रही है। पुरानी पाइपलाइन कई जगह से क्षतिग्रस्त हैं, जिससे आपूर्ति के समय हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। सुबह व शाम के समय पानी की समस्या के चलते लोग रोजमर्रा के कामों के लिए परेशानी उठा रहे हैं। गंदा पानी पीने से लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। इलाके में दो ही सरकारी हैंडपंप हैं, जो खराब हैं। कुछ समय पहले ‘अमृत योजना’ के तहत नई पाइपलाइन भी डाली गई है, जिन्हें अभी तक टंकी से जोड़ा नहीं गया है। इलाके में एक सबमर्सिबल वाला घर है, जहां से इलाके के लोग पानी भर रहे हैं।
विज्ञापन

यह है स्थिति
- वार्ड 10 : सराय दीनदयाल (सराय इंतजाम अली)
- वार्ड की आबादी : 15 हजार।
- मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र।
- जलस्तर 200 से 250 फुट।
- वार्ड में 20 सरकारी हैंडपंप, जिनमें 4 सही हालत में।
- वार्ड में एक समर्सिबल, जो चालू हालत में है।
- टीडीएस 500 से 700 है। पीने लायक पानी का टीडीएस 150 तक होना चाहिए।
- इलाके में एक पानी की टंकी।
- 60 साल पुरानी जर्जर पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति।
पूरे वार्ड में पानी की काफी समस्या है। सराय इंतजाम अली में लगे दोनों हैंडपंप भी खराब हैं। 60 साल पुरानी जर्जर पाइपलाइन से इलाके में पानी की आपूर्ति हो रही है। नई पाइपलाइन टंकी से नहीं जोड़ी गई हैं। कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का अभी तक कोई निस्तारण नहीं हुआ है। -राजू पासवान, पार्षद।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराय इंतजाम अली में गंदे पानी की समस्या संज्ञान में आई है। टीम को मौके पर भेजा जाएगा। समस्या का जल्द निदान कराया जाएगा। - अनवर ख्वाजा, महाप्रबंधक जल निगम
एक साल से नलों से काला-पीला बदबूदार पानी आ रहा है। इलाके में दो सरकारी हैंडपंप हैं। वह भी खराब हैं। पानी के लिए हम लोग परेशान हैं। - बाबू अख्तर इल्लाही।

मोहल्ले में एक घर में सबमर्सिबल लगा है, जिसके भरोसे सभी लोग रहते हैं। जब भी वह सबमर्सिबल चलता है तब हम लोग वहीं से पानी भरते हैं। - हुमा नाज।
60 साल पुरानी पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति हो रही है, जो जगह-जगह से लीकेज है। कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। - शाहजहां बेगम।
इलाके में गंदा पानी आ रहा है। टैंकर की भी कोई व्यवस्था नहीं है। कई बार तो घर में पानी नहीं रहता। इससे रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो रही है। -मो. रफीक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed