फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   talking on mobile, car collided with him

Aligarh News: मोबाइल पर कर रहा था बात, कार ने मारी टक्कर, गई जान

Mon, 05 Feb 2024 03:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Mon, 05 Feb 2024 03:08 AM IST
सार

युवक की दो माह पहले शादी हुई थी। वह सड़क किनारे बाइक खड़ी कर मोबाइल पर बात कर रहा था। तेज रफ्तार कार ने उसमें टक्कर मार दी। युवक की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
talking on mobile, car collided with him
मृतक गौरीशंकर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

4 फरवरी की शाम करीब छह बजे कोतवाली से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक युवक सड़क किनारे बाइक खड़ी कर मोबाइल पर बात कर रहा था तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। दो माह पहले ही उसकी शादी हुई थी।

विज्ञापन


कासगंज जनपद के सोरों थाना क्षेत्र के गांव गंगागढ़ निवासी 23 वर्षीय गौरीशंकर पुत्र सत्यपाल सिंह एक कृषि उत्पाद कंपनी के लिए खैर में काम करते थे।  अलीगढ़-पलवल मार्ग पर बाबा फार्म हाउस के सामने सड़क किनारे बाइक खड़ी कर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान अलीगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गौरीशंकर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस की जांच में मृतक की शिनाख्त हो सकी। खबर पाकर मृतक के रिश्तेदार नेकराम पुत्र वीरी सिंह पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि दो माह पहले ही गौरीशंकर की शादी हुई थी। कोतवाली पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिवार से तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed