फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   want to marry with girlfriend had kidnapped doctor demanded 20 lakh ransom,five arrested

अलीगढ़: गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए किया था डॉक्टर को अगवा, मांगी थी 20 लाख की फिरौती, पांच गिरफ्तार

Fri, 05 Feb 2021 07:56 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 05 Feb 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
want to marry with girlfriend had kidnapped doctor demanded 20 lakh ransom,five arrested
पांचों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र की साक्षी विहार कालोनी से डॉक्टर का अपहरण रामघाट रोड के चर्चित बाइकर्स गैंग के सदस्यों ने कासगंज के दोस्तों संग मिलकर किया था। पुलिस ने इस अपहरण में शामिल रहे पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात है कि इस अपहरण में शामिल एक युवक को अपनी गर्लफ्रेंड से शादी के लिए रुपयों की जरूरत थी। जरूरत को पूरा करने के लिए डॉक्टर को निशाना बनाकर अपहरण किया गया।
विज्ञापन

आरोपियों को उम्मीद थी कि डॉक्टर बेहद सीधे व्यक्ति हैं। आसानी से रुपये मिल जाएंगे और पकड़े भी नहीं जाएंगे। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, एसपी क्राइम डॉ. अरविंद व सीओ तृतीय अनिल समानिया ने पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया कि 28 जनवरी की सुबह होम्योपैथी डॉक्टर शीलेंद्र को उस समय अगवा किया गया था, जब वे घर से अपने क्लीनिक इगलास जाने के लिए निकले थे। घर से निकलते ही कार सवार तीन लोग उन्हें अगवा कर ले गए थे। 
विज्ञापन


डर से डॉक्टर को छोड़ दिया
डॉक्टर के नंबर से ही उनकी पत्नी से बातचीत कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। मामले में डॉक्टर की पत्नी मीनू चौधरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसी बीच जांच में यह बात सामने आई कि कासगंज/एटा बॉर्डर पर बदमाशों ने डॉक्टर को बंधक बनाकर रखा है। जब पुलिस ने सर्विलांस लोकेशन के जरिये उस जगह घेराबंदी शुरू की तो बदमाशों ने उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर का मोबाइल और हथियार बरामद 
इधर, डॉक्टर के सकुशल वापस लौटने के बाद पुलिस ने इस अपरण में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू किए। इसी बीच डॉक्टर के बताए अनुसार पैर में चोट लगे एक युवक की तलाश शुरू हुई। पुलिस ने मुखबिरी के आधार पर अनुज चौधरी उर्फ अन्नू पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी राज विहार कालोनी क्वार्सी को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपी अनुकल्प चौहान, हिमांशू चौधरी, मोहित चौधरी, अंकित शुक्ला के नाम प्रकाश में आए थे। जिन्हें शुक्रवार सुबह तालानगरी के पास से अपहरण में प्रयुक्त कार सहित गिरफ्तार किया गया। इनके पास से डॉक्टर का मोबाइल भी बरामद किया गया है। साथ में हथियार भी बरामद किए हैं।

शादी करने के लिए पैसे की थी जरूरत तो कर लिया अगवा 
पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि आरोपी मोहित चौधरी को अपनी गर्ल फ्रेंड से भगाकर शादी करनी थी। इसके लिए रुपयों की जरूरत थी। इस पर मोहित को बाइकर्स गैंग के सदस्य हिंमाशु उर्फ चीनी ने अपहरण का सुझाव दिया। फिर डॉ. शीलेन्द्र सिंह को उनके सीधे स्वभाव के चलते निशाना बनाया गया। इस अपहरण में अनुज, मोहिन व हिमांशु ने अपने कासगंज के दोस्त अनुकल्प चौहान व अंकित शुक्ला को शामिल किया। इसके लिए अनुकल्प ने अपने दोस्त प्रशांत गुप्ता उर्फ सोनू निवासी कासगंज की टैक्सी भाड़े पर ली और नियत योजना के अनुसार डॉक्टर को अगवा कर ले गए। 


नहीं ले पाए रुपये
अपहरण के बाद डॉक्टर को अनुकल्प चौहान के गांव अचलपुर थाना मिरहची एटा में रखा गया। इसी बीच मोहित चौधरी नें कासगंज में पेट्रोल पंप के पास अलीगढ़ की पुलिस को निजी गाड़ियों में पहचान लिया था। उन्हें देख डर में डॉक्टर को छोड़ दिया। इस दौरान बदमाशों ने फिरौती की रकम नोएडा के परी चौक व लाल कुंआ गाजियाबाद में बीकानेर स्वीट्स के पास रखने के लिए कहा था। मगर डॉक्टर के छूट आने पर रुपये नहीं ले पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed