{"_id":"5d321bb98ebc3e6cca5d8b14","slug":"waman-died-aligarh-news-ali208774943","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला शव, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला शव, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
महिला की हत्या के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर लगी भीड़।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वार्सी थाना क्षेत्र के वाहिद नगर में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इधर, मृतका के मायके वाले भी पहुंच गए। उन्होंने ससुरालियों पर दहेज के लिए गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। परिजनों ने तहरीर दे दी है।
नेहा (21) पुत्री छोटे खां निवासी मंगोला, खैर का निकाह आमिर निवासी वाहिद नगर, क्वार्सी के साथ तीन साल पहले हुआ था। महिला पर एक दो साल का बेटा है। वाकये के अनुसार रात को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसी पर उसने तड़के सुबह पति के कमरे से जाने के बाद खुद को फांसी के फंदे पर लटका लिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर मृतका के मायके वाले और थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। छोटे खां के मुताबिक निकाह के बाद से ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। उसका पति कपड़ों की फेरी लगाकर बेचने का काम करता है। पति भी उसके साथ मारपीट करता था। दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या दर्शाने की कोशिश की है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की बात सामने आई है। महिला के परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।