फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   wall of a dilapidated house collapsed while sleeping

Aligarh News: सोते समय जर्जर मकान की दीवार गिरी, पड़ोसी के तीन बच्चे मलबे में दबे, एक बच्ची की मौत

Wed, 04 Oct 2023 08:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 04 Oct 2023 08:52 PM IST
सार

दीवार के मलबे में राजेश की 12 वर्षीय बेटी गौरी, 8 वर्षीय बेटा वंश व एक वर्षीय बेटी कोमल दब गए। सोते समय दीवार गिरने पर आसपास तेज धमाका हुआ। इससे परिजन व आसपास के तमाम घरों में जगार हो गई और लोग एकत्रित हो गए। बच्चों को मलबे में दबा देख शोर मचाया गया और तीनों को मलबे से हटाकर निकाला गया। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन
wall of a dilapidated house collapsed while sleeping
बच्चे को मलबे से निकाल कर ले जाते परिजन - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के रोरावर क्षेत्र के जलालपुर फूलवाली गली में मंगलवार रात जर्जर मकान की दीवार गिरने से पड़ोसी के घर में एक बच्ची की मौत हो गई। इस दौरान मलबे में दो अन्य बच्चे दब गए। तीनों को किसी तरह बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल लाया। जहां एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक बच्ची का दिल्ली में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जलालपुर का राजेश ऑटो चलाता है। राजेश के परिवार में ही पड़ोसी तेज सिंह अपना पुराना मकान तुड़वाकर नया बनवा रहे हैं। इसी क्रम में मकान की छत से पत्थर हटवा दिया गया है। अभी दीवार खाली खड़ी है। जिसके सहारे से छत से उतरे पत्थर रखे हुए थे। देर रात अचानक से वह दीवार राजेश के मकान पर गिर गई, जिसके सहारे से पत्थर रखे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवार के मलबे में राजेश की 12 वर्षीय बेटी गौरी, 8 वर्षीय बेटा वंश व एक वर्षीय बेटी कोमल दब गए। सोते समय दीवार गिरने पर आसपास तेज धमाका हुआ। इससे परिजन व आसपास के तमाम घरों में जगार हो गई और लोग एकत्रित हो गए। बच्चों को मलबे में दबा देख शोर मचाया गया और तीनों को मलबे से हटाकर निकाला गया। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां कोमल को मृत घोषित कर दिया। 

वहीं दोनों बच्चों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां से गौरी को दिल्ली रेफर कर दिया गया है। वंश की हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया। इधर, जिस समय यह दुर्घटना हुई है, उस समय बच्चों की मां के बीमार होने के कारण पिता उसे दवा दिलाने पास के डॉक्टर के पास गया था, जबकि बड़ी बेटी लघुशंका करने गई थी। इस तरह परिवार के तीन सदस्य दुर्घटना में बच गए। छोटी बेटी की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed