फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Voting at home... enthusiasm shown in the elderly and handicapped

अलीगढ़ः घर बैठे मतदान... बुजुर्गों व दिव्यांगों में दिखा उत्साह

Sat, 05 Feb 2022 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Voting at home... enthusiasm shown in the elderly and handicapped
शांति देवी ने किया मतदान। - फोटो : CITY OFFICE
पहली बार दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं ने शुक्रवार को घर बैठे मतदान किया। मतदान को लेकर दिव्यांगों व बुजुर्गों में उत्साह देखने को मिला। जिले की सातों विधान सभा क्षेत्रों में पहले चरण में चुनाव आयोग ने इस बार दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों को अपने घर से ही मतपत्र के माध्यम से मतदान करने की सुविधा दी है। इस दौरान मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पहले दिन 900 से अधिक दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने पहल की है। इस प्रक्रिया में जिले की खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, शहर व इगलास विधान सभा क्षेत्र में 80 साल से अधिक उम्र वाले 46820 बुजुर्ग मतदाता व 15101 दिव्यांग मतदाता चिन्हित किए गए थे। इनमें से कुल 1830 मतदाताओं ने बैलेट पोस्टल से मतदान करने के लिए आवेदन किया था। जिनमें 1223 बुजुर्ग व 607 दिव्यांग शामिल हैं। पहले दिन शुक्रवार को सुबह आठ बजे से ही कोल, खैर, इगलास, अतरौली व गभाना तहसील मुख्यालय से कुल 115 पोलिंग पार्टियों जिला प्रशासन ने पूरी मतदान की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई। मतदान के बाद बैलेट पेपर व संबंधित अभिलेख जिला कोषागार में जमा करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

केस -एक
विधानसभा चुनाव में पहली बार घर से वोट देने की सुविधा मिली है। अपनी सरकार चुनने का अवसर बेहद अच्छा लग रहा है। कम से कम उन्हें वोट डालने के लिए अब किसी परिजन की सहायता नहीं लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बंकेश्वरी देवी वार्ष्णेय (90), बारहसैनी सराय
केस - दो
घर में गिर जाने से चलने-फिरने में समस्या है। सोचा था कि इस बार विधानसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाऊंगी, लेेकिन चुनाव आयोग ने उन्हें घर पर ही बैठे ही मतदान करने की सुविधा दी है।
- शांति देवी (95), दही वाली गली
केस - तीन
चुनाव आयोग की पहल से पहली बार घर से वोट डालने का मौका मिला। काफी अच्छा लग रहा है। इससे अब पोलिंग बूथ पर जाने और घंटों अपनी बारी आने का इंतजार नहीं करना होगा।
रीना देवी, दिव्यांग, वीरपुरा- गभाना
केस- चार
चुनाव में हर बार वोट डाला है। अब चलने फिरने में दिक्कत होती है। परिजनों के सहारे से पोलिंग बूथ तक जाती थी। इस बार घर पर ही वोट डाला है। काफी बढ़िया महसूस हो रहा है।

- भगवती देवी (95), वीरपुरा- गभाना

वीरपुरा की 95 वर्ष की बुजुर्ग भगवती वोट देने के बाद स्याही दिखाती हुई

वीरपुरा की 95 वर्ष की बुजुर्ग भगवती वोट देने के बाद स्याही दिखाती हुई - फोटो : CITY OFFICE

वीरपुरा की दिव्यांग रीना देवी वोट देने के बाद स्याही दिखाती।

वीरपुरा की दिव्यांग रीना देवी वोट देने के बाद स्याही दिखाती।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed