फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Voter Awareness rally

लोकतंत्र के प्रहरी... मशाल थाम कर जगाई मतदान की अलख

Sat, 11 Dec 2021 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Voter Awareness rally
मतदाता जागरूक मशाल रैली में मशाल लेकर दौड़तीं जिलाधिकारी। - फोटो : AKBARABAD
जिले में मतदाता जागरूकता के लिए शुक्रवार को लोकतंत्र के प्रहरियों ने मशाल थाम कर मतदान की अलख जगाई गई। जिले के नौ रूटों पर अलग-अलग निकली गई मशाल रैली में 30 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। करीब 687 किमी लंबी इस रैली का शुभारंभ जवां ब्लॉक में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने दिव्यांग युवक को मशाल देकर किया। इसके बाद धावकों के साथ खुद उन्होंने अन्य अधिकारियों के साथ दौड़ लगाई। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। रैली का समापन महारानी आहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मतदान की शपथ के साथ हुआ।
विज्ञापन

शत प्रतिशत मतदान के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे की पहल पर शुक्रवार को जिले में 687 किलोमीटर लंबी मशाल रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ये मशाल रैलियां अलग-अलग स्थानों से एक साथ निकाली गईं। इसमें दिव्यांगजनों, महिलाओं, स्कूली छात्र-छात्राओं, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड के वालंटियर्स, शिक्षक, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पंचायत कार्मिकों समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बढ-चढ़कर हिस्सा लिया। मशाल रैलियां जनपद के विभिन्न ग्रामों से शत-प्रतिशत मतदान का संदेश देती हुईं महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम पहुंची। इसमें 30 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। उन्होंने बताया कि इस अभियान के जरिए मतदाताओं को यह संदेश दिया गया कि मतदान सबका अधिकार है, जहां-जहां मशाल रैली पहुंची, वहां मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व सुबह नौ बजे जिला निर्वाचन अधिकारी ने जवां ब्लॉक से दिव्यांग युवक को मशाल देकर रैली का शुभारंभ किया। दोपहर में उन्होंने ब्लॉक अकराबाद के ग्राम सिकंदरपुर से शुरू होकर मशाल रैली में धनीपुर के बालूखेड़ा में मतदाताओं के साथ मशाल थामकर अगुवाई भी की। डीएम को अपने साथ दौड़ता देख रैली में प्रतिभाग कर रहे अन्य धावकों का उत्साहवर्धन हुआ। स्थानीय नागरिक भी उन्हें दौड़ता देखकर कौतूहल से भरे नजर आए। इस दौरान महिलाओं ने जिला निर्वाचन अधिकारी का फूल मालाओं से स्वागत किया। मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने मशाल रैली में दौड़ लगाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से गुजरी रैली
नौ निर्धारित स्थानों टप्पल के मालव एवं मानपुर, गोंडा के ग्राम इकताजपुर, इगलास के ग्राम माकरौल, अकराबाद के सिकं दरपुर, गंगीरी के ग्राम आलमपुर फतेहपुर, बिजौली के ग्राम सांकरा, जवां के ग्राम पोथी एवं चंडौस के ग्राम रूपनगर से मशाल रैली शुरू होकर महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची।
स्टेडियम में मतदाताओं को
मतदान की दिलाई गई शपथ
जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जिले के निर्धारित नौ स्थानों से महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचीं मतदाता जागरूकता मशाल रैलियों का मशाल प्रज्जवलित कर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इन मशाल रैलियों के माध्यम से जनमानस में मतदान के प्रति जागरूकता लाना और निर्वाचन के दौरान सभी काम छोड़कर अनिवार्य रूप से मतदान के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई।
डीएम ने बताया कि इन रैलियों का रूट इस प्रकार निर्धारित किया गया कि इनमें जनपद की सभी 122 न्याय पंचायतों में मतदान का संदेश पहुंचे और सभी 867 ग्राम पंचायतों के मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने कहा कि यहां पर आए तमाम बच्चे एवं व्यक्ति जो आज एकजुट हुए हैं पूरे जनपद को यह बताएं कि आने वाले चुनाव में हम सभी मतदान करेंगे।
एनसीसी कैप्टन अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में कैडेट्स ने आयोजन में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में धर्मसमाज महाविद्यालय के एनएसएस वालंटियर्स ने नुक्कड़ नाटक, मतदान गीत, रतन प्रेम डीएवी की छात्राओं ने स्वागत गीत, उदय सिंह जैन इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, उच्च प्राथमिक विद्यालय कारेका के बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर सीडीओ अंकित खंडेलवाल, एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल, एडीएम प्रशासन डीपी पाल, नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा, एसपी सिटी कुलदीप गुनावत, डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा समेत अन्य अफसर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड के गवाह भी रहे मौजूद
मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि समूचे कार्यक्रम के दौरान लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड के दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों से आए नौ गवाह भी मौजूद रहे। मशाल रैली में 30 हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति को देखते हुए आगामी दस दिनों में यह अवार्ड जिले के नाम हो सकता है।

महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में मशाल रैली के समापन पर शपथ लेते लोग ।

महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में मशाल रैली के समापन पर शपथ लेते लोग ।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed