फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Voter awareness Campaign

अलीगढ़ः मतदाता बनकर मजबूत लोकतंत्र बनाने में निभाएं अहम भूमिका

Fri, 12 Nov 2021 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Voter awareness Campaign
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शपथ ग्रहण करते शिक्षक व छात्र छात्राएं। - फोटो : CITY OFFICE
स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को शिवदान सिंह एवं उदय सिंह जैन इंटर कॉलेज में कार्यक्रम हुए। इस मौके पर विद्यार्थियों ने कला व क्राफ्ट के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कला के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक मतदाता बनकर मजबूत लोकतंत्र बनाने में उनकी भागीदारी का एहसास कराया।
शिवदान सिंह एवं उदय सिंह जैन इंटर कॉलेज में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने स्वीप योजना के अंतर्गत कला के माध्यम से बताया कि वह हर युवा जो 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुका है मतदाता बनकर मजबूत लोकतंत्र बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा सकता है। लोकतंत्र एक संतुलित एवं स्थायी व्यवस्था है। धर्म, जाति, भाषा एवं क्षेत्रवाद के आधार पर वोट देना लोकतंत्र के साथ अन्याय ही नहीं, बल्कि उसके लिए घातक भी है। इसके अलावा स्वीप अभियान के अंतर्गत आदर्श इंटर कॉलेज ऋषि आश्रम अलहदादपुर, चंपा इंटर कॉलेज अलीपुर, राजकीय हाई स्कूल पिपलौठ, राजकीय हाई स्कूल जवार, राष्ट्रीय विद्यालय इंटर कॉलेज खैर, सालपुर इंटर कॉलेज सालपुर एवं नौरंगीलाल इंटर कॉलेज में भी कार्यक्रम हुए। इनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी को नए मतदाता बनने तथा अपने वोटर कार्ड में संशोधन कराने के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन

किशोर स्वास्थ्य मंच के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक
विक्रम सेवा सदन इंटर कॉलेज पिसावा में उप जिलाधिकारी भावना विमल की अध्यक्षता में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सचेत एवं जागरूक रहने के साथ ही मतदान एवं मतदाता पंजीकरण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया। एसडीएम ने बताया कि घर, गली, गांव, मोहल्लों के एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने जा रहे युवा बीएलओ, वोटर हेल्पलाइन एप व जन सुविधा केंद्र के माध्यम से मतदाता बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed