फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   vollyball: krishna public in male category and gonda club in women become winner

वॉलीबाल : पुरुष में कृष्णा पब्लिक स्कूल व महिलाओं में गोंडा क्लब बना विजेता

Wed, 24 Feb 2021 02:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
vollyball: krishna public in male category and gonda club in women become winner
राजकीय औद्योगिक एंव कृषि प्रदर्शनी के स्पोर्ट्स प्रदर्शनी में वॉलीबॉल विजेताओं को सम्मानित कर? - फोटो : CITY OFFICE
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में प्रदर्शनी स्पोर्ट्स में मंगलवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला पुरुष व महिला वर्ग में हुआ। पुरुष वर्ग में कृष्णा पब्लिक स्कूल व महिला वर्ग में गोंडा क्लब विजेता बना। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में फाइनल मुकाबला कृष्णा पब्लिक स्कूल (नवीन कुमार बिट्टू) और हकीम आर क्लब की टीम के बीच हुआ। कृष्णा ने हकीम आर क्लब को 2.0 से हराकर ट्राफी हासिल की। वहीं महिला वर्ग में गोंडा क्लब की टीम ने स्टेडियम की टीम को 2.0 से हराया। निर्णायक मंडल में चंद्रभान मिश्रा, सोहनलाल सरदार हुसैन, मनोज चौधरी, दीक्षा शर्मा, पूजा शर्मा शामिल थे। विजेताओं को ट्रॉफी के साथ 11000 की नकद धनराशि देकर स मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में समृद्धि टाउनशिप के डायरेक्टर सुमित सराफ, एडीएम प्रशासन डीपी पाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार, एएमयू डिप्टी डायरेक्टर अनीस उर रहमान, माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी ने पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम का संयोजन जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव प्रेम सिंह ने किया। संचालन मजहर उल कमर ने किया। इस मौके मो. अली, भगत सिंह बाबा, मिर्जा वसीम बेग, मुजाहिद असलम, ललित चौधरी, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed