फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vinod became Bar Association President and Ram Avtar Secretory

विनोद अध्यक्ष, रामअवतार बने महासचिव

Thu, 24 Dec 2015 02:24 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Thu, 24 Dec 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
Vinod became Bar Association President and Ram Avtar Secretory

अलीगढ़। दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में अध्यक्ष पद पर विनोद अग्रवाल और महासचिव पद पर रामअवतार सिंह विजयी घोषित किए गए। बुधवार को दिन भर चली मतगणना के बाद देर शाम जब परिणाम आए तो विजयी प्रत्याशी समर्थकों ने जश्न मनाया और ढोल-नगाड़ों संग विजयी प्रत्याशियों को घरों तक ले गए। 

विज्ञापन

परिणाम जारी होने के बाद एक बार फिर पिछले कार्यकाल की बात दुहराई गई। दोनों महत्वपूर्ण पदों पर दीवानी के दो कद्दावर गुटों के प्रत्याशी विजयी घोषित हुए हैं। इधर, एक हारे हुए प्रत्याशी ने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत भेजना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी अमर सिंह यदुवंशी के अनुसार मंगलवार को हुए मतदान में कुल 1995 मत पड़े। इनमें से एक वही मत निरस्त किया गया है, जिसे मतदाता ने फाड़ दिया था। इसके अलावा 9 टेंडर वोट मिले हैं, जिन्हें नियम के अनुसार गिनती में शामिल नहीं किया गया। इसके अलावा सभी परिणाम सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होने के बाद शाम आठ बजे जारी कर दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना 40 राउंड में हुई। एक राउंड में कुल 50 मतों की गिनती की गई। खास बात यह रही है कि मतगणना की पूरी प्रक्रिया का लाइव टेलीकास्ट बड़ी एलईडी स्क्रीन पर मतगणना केंद्र के बाहर किया जा रहा था। इस दौरान देखने में आया कि अध्यक्ष पद के दावेदार विनोद अग्रवाल सुबह से ही अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दुर्गेश चंद्र गौतम से आगे रहे और शाम होते-होते 568 वोटों से जीते।


इसके अलावा महासचिव पद के लिए रामअवतार सिंह व सुनीत कुमार गौतम में दिन भर कांटे की टक्कर रही। कभी रामअवतार तो कभी सुनीत आगे होते थे। शाम को यहां रामअवतार सिंह को 80 वोटों से विजयी घोषित कर दिया गया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अंसार अहमद शेख, कनिष्ठ पर जयप्रकाश राजपूत, कोषाध्यक्ष पद पर राजबाला शर्मा, उपसचिव प्रशासन पद पर प्रवीन राघव, पुस्तकालय पर नीरज पचौरी व प्रकाशन पद पर विशेष कुलश्रेष्ठ विजयी घोषित हुए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed