{"_id":"66b41b8728a357477d03fed4","slug":"villagers-surrounded-the-electricity-workers-who-came-to-repair-the-broken-wire-and-created-a-ruckus-aligarh-news-c-56-1-sknl1012-118463-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ग्रामीणों ने टूटा तार जोड़ने पहुंचे बिजली कर्मचारियों को घेरा, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ग्रामीणों ने टूटा तार जोड़ने पहुंचे बिजली कर्मचारियों को घेरा, किया हंगामा
विज्ञापन
इगलास रोड पर सड़क का नगला में घनी आबादी से होकर गुजरती हाईटेंशन लाइन। संवाद
- फोटो : Samvad
गांव नगला सड़क में बुधवार की सुबह टूटे हाईटेंशन लाइन के तार को जोड़ने पहुंचे बिजली विभाग कर्मचारियों को ग्रामीणों ने घेर लिया और तार जोड़ने से रोक दिया। ये लोग घनी आबादी से होकर जा रही बिजली की लाइन को शिफ्ट करने की मांग कर रहे थे। इसके चलते दो घंटे तक प्रगतिपुरम बिजलीघर से जुड़े 3000 घरों की आपूर्ति ठप रही।
बुधवार सुबह आठ बजे तार टूटा था, बिजली विभाग अधिकारियों के उचित कार्रवाई करने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए, उसके बाद सुबह दस बजे तार जोड़ा गया। मथुरा रोड ओढ़पुरा स्थित 132 केवीए के बिजलीघर से नवल नगर प्रगतिपुरम बिजलीघर आ रही लाइन का तार बुधवार सुबह इगलास रोड नगला सड़क में टूट गया।
टूटे तार को जोड़ने पहुंचे बिजली कर्मचारियों का स्थानीय लोगों ने घेराव कर लिया और उन्हें तार नहीं जोड़ने दिया। इनका कहना है कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो चुकी है। आए दिन हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन
-घनी आबादी और मकानों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है। हर समय हादसे का डर बना रहता है।
-नीरज चौधरी, निवासी
बुधवार की सुबह 33 केवी की लाइन का तार टूट कर सड़क पर आ गिरा। राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
-योगेश चौधरी, निवासी
-आए दिन जर्जर लाइन टूट रही है। कई बार अधिकारियों से लाइन बदलवाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। -प्रदीप चौधरी
- कुछ समय पहले हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी जर्जर हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट नहीं कराया गया।-- देवेंद्र
33 केवी की लाइन बुधवार सुबह टूट गई थी। स्थानीय लोगों की मांग है कि लाइन शिफ्ट कराई जाए और लाइन के नीचे सेफ्टी वायर लगवाया जाए। लोगों को उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया है। विशाल निषाद, एसडीओ, प्रथम शहर।
तार टूटने से इन इलाकों में गुल रही बिजली
तमना गढ़ी, औद्योगिक क्षेत्र अलीगढ़ रोड, साकेत कॉलेनी, गिर्राज कॉलोनी, लेबर कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी, रावत कॉलोनी, चमन विहार कॉलोनी, नगला अलगर्जी, इंद्रा नगर, प्रगतिपुरम, दयानतपुर, तहसील सदर परिसर आदि इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप रही। अलीगढ़ रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में भी काम-काज प्रभावित रहा।
ओढ़पुरा स्थित 132 केवी विद्युत सब स्टेशन से प्रगतिपुरम बिजलीघर को आ रही लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। बिजलीघर से जुड़े फीडरों की आपूर्ति कुछ घंटे के लिए आपूर्ति बाधित रही। सुबह दस बजे आपूर्ति को बहाल कर लिया गया।-- पंकज चौबे, अवर अभियंता, प्रगतिपुरम उपकेंद्र।
विज्ञापन
बुधवार सुबह आठ बजे तार टूटा था, बिजली विभाग अधिकारियों के उचित कार्रवाई करने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए, उसके बाद सुबह दस बजे तार जोड़ा गया। मथुरा रोड ओढ़पुरा स्थित 132 केवीए के बिजलीघर से नवल नगर प्रगतिपुरम बिजलीघर आ रही लाइन का तार बुधवार सुबह इगलास रोड नगला सड़क में टूट गया।
विज्ञापन
टूटे तार को जोड़ने पहुंचे बिजली कर्मचारियों का स्थानीय लोगों ने घेराव कर लिया और उन्हें तार नहीं जोड़ने दिया। इनका कहना है कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो चुकी है। आए दिन हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन
-घनी आबादी और मकानों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है। हर समय हादसे का डर बना रहता है।
-नीरज चौधरी, निवासी
बुधवार की सुबह 33 केवी की लाइन का तार टूट कर सड़क पर आ गिरा। राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
-योगेश चौधरी, निवासी
-आए दिन जर्जर लाइन टूट रही है। कई बार अधिकारियों से लाइन बदलवाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। -प्रदीप चौधरी
- कुछ समय पहले हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी जर्जर हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट नहीं कराया गया।
33 केवी की लाइन बुधवार सुबह टूट गई थी। स्थानीय लोगों की मांग है कि लाइन शिफ्ट कराई जाए और लाइन के नीचे सेफ्टी वायर लगवाया जाए। लोगों को उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया है। विशाल निषाद, एसडीओ, प्रथम शहर।
तार टूटने से इन इलाकों में गुल रही बिजली
तमना गढ़ी, औद्योगिक क्षेत्र अलीगढ़ रोड, साकेत कॉलेनी, गिर्राज कॉलोनी, लेबर कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी, रावत कॉलोनी, चमन विहार कॉलोनी, नगला अलगर्जी, इंद्रा नगर, प्रगतिपुरम, दयानतपुर, तहसील सदर परिसर आदि इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप रही। अलीगढ़ रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में भी काम-काज प्रभावित रहा।
ओढ़पुरा स्थित 132 केवी विद्युत सब स्टेशन से प्रगतिपुरम बिजलीघर को आ रही लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। बिजलीघर से जुड़े फीडरों की आपूर्ति कुछ घंटे के लिए आपूर्ति बाधित रही। सुबह दस बजे आपूर्ति को बहाल कर लिया गया।