फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Villagers staged a protest at the power station over electricity issues.

Aligarh News: बिजली को लेकर ग्रामीणों ने किया बिजलीघर पर प्रदर्शन

Sun, 14 Jun 2026 02:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Villagers staged a protest at the power station over electricity issues.
कासिमपुर बिजलीघर पर धरना देते ग्रामीण।  संवाद - फोटो : Samvad
क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को कासिमपुर तेहरा बिजलीघर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग करने लगे। ग्रामीण गिर्राज सिंह, ग्राम प्रधान ध्रुव यादव व मंगल सिंह आदि का कहना है कि पिछले तीन दिन से गांव में बिजली नहीं आ रही है। गर्मी के कारण सभी लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

किसानों की धान की रोपाई का काम भी प्रभावित हो रहा है। अंधेरे के कारण चोरों के सक्रिय होने की आशंका से ग्रामीण रातभर जागने को मजबूर हैं। प्रदर्शनकारियों में रामस्वरूप, बिजेंद्र सिंह, राजेश यादव, दानवीर, विमल यादव, अशोक कुमार, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, अवर अभियंता रमेश चंद्र शर्मा का कहना है कि चार दिन पहले आई आंधी और बारिश के कारण क्षेत्र में कई विद्युत पोल टूट गए थे। विभाग उन्हें ठीक करने में जुटा हुआ है। लाइन ठीक होते ही जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद

कासिमपुर बिजलीघर पर धरना देते ग्रामीण।  संवाद

कासिमपुर बिजलीघर पर धरना देते ग्रामीण।  संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed