फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Villagers put up election boycott posters in Chaumuha

Aligarh News: चौमुंहा में ग्रामीणों ने लगाए चुनाव बहिष्कार के पोस्टर

Sun, 03 May 2026 02:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Villagers put up election boycott posters in Chaumuha
रामघाट-कल्याण मार्ग स्थित गांव चौमुंहा में घरों के सहारे से होकर खींची जा रही हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का विरोध जोर पकड़ रहा है। ग्रामीणों ने लोकसभा व विधानसभा चुनावों के बहिष्कार का ऐलान करते हुए गांव में रामघाट रोड पर कई जगह पोस्टर लगा दिए हैं।
विज्ञापन

गांव के पप्पू सिंह, राजकुमार, राहुल, अर्जुन सिंह, साहब सिंह आदि ने पिछले दिनों डीएम से शिकायत में कहा था कि रामघाट-कल्याण मार्ग का चौड़ीकरण हो रहा है। इससे बिजली की लाइनें रोड से हटाकर शिफ्ट की जा रही हैं। गांव चौमुहां में आबादी में घरों से सटाकर बिजली की लाइन निकाली जा रही है, जो भविष्य में हादसे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत के बाद भी लाइन खींचने का काम बदस्तूर जारी है। विद्युत लाइन को आबादी से दूर केबल डालकर निकाला जाए। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह से भी की थी। समस्या समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। चेतावनी दी है कि यदि लाइन नहीं हटाई गई तो चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed