फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Villagers blocked the road after being denied a path for a funeral procession police had to intervene in Aliga

Aligarh: अंतिम संस्कार के लिए रास्ता न मिलने पर ग्रामीणों ने जाम की सड़क, पुलिस को देना पड़ा दखल, जानें मामला

Wed, 10 Dec 2025 06:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 10 Dec 2025 06:04 PM IST
सार

अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के भीकमपुर में बुधवार को एक बुजुर्ग की लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को शमशान  ले जा रहे थे। आरोप है कि पड़ोसी ने उन्हें खेत से निकलने से रोक दिया।

विज्ञापन
Villagers blocked the road after being denied a path for a funeral procession police had to intervene in Aliga
पुलिस को देना पड़ा दखल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के भीकमपुर में बुधवार को एक बुजुर्ग की लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को शमशान  ले जा रहे थे। आरोप है कि पड़ोसी ने उन्हें खेत से निकलने से रोक दिया। इसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने जीटी रोड पर शव को रखकर जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह ग्रामीणों को समझकर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवा दिया। पुलिस की मौजूदगी में बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कराया गया तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका। 

विज्ञापन


भीकमपुर निवासी 58 वर्षीय ओमप्रकाश लोधी कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी चलाते थे। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बुधवार को उनका निधन हो गया। परिजन अंतिम संस्कार के लिए अर्थी सजाकर शमशान जा रहे थे। आरोप है कि पड़ोसी राजेंद्र ने उन्हें गेहूं के खेत से निकलने से मना कर दिया। राजेंद्र का कहना था यह आम रास्ता नहीं है इससे उसके खेत में खड़ी फसल बर्बाद होगी। काफी देर तक इसको लेकर नोंकझोंक चलती रही।
विज्ञापन

 
इसके बाद गुस्साए परिजनों ने शव को जीटी रोड पर लाकर रख दिया और जाम लगा दिया। जाम और हंगामा की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया। सीओ बन्नादेवी कमलेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण शमशान जाने के लिए रास्ता उपलब्ध कराने की मांग पर अड़े हुए थे। इस पर कोल तहसील से नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। पड़ोसी खेत मालिक राजेंद्र को भी समझाया गया और रास्ता दिलाकर बुजुर्ग ओमप्रकाश का पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। गांव में पूरी तरह शांति बनी हुई है। अब किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed