{"_id":"66d50b05859d5b28b807f279","slug":"villagers-angry-over-road-not-being-built-threaten-to-migrate-aligarh-news-c-301-1-sali1012-101021-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रास्ता नहीं बनने से भड़के ग्रामीण, पलायन की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रास्ता नहीं बनने से भड़के ग्रामीण, पलायन की धमकी
विज्ञापन
गोंडा के गांव नगला बलराम में अनुसूचित जाति और जनजाति की बस्ती का रास्ता एक साल बाद भी नहीं बनने से भड़के ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव का रास्ता पूरा बना है, लेकिन उनकी बस्ती की ओर जाने वाले 200 मीटर की सड़क को अब तक नहीं बनाया गया है। इसलिए वह पलायन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
भड़के लोगों ने बताया कि डीएम, एसडीएम इगलास को अगस्त 2023 में इसका शिकायती पत्र दिया गया था, शिकायत के बाद जांच हुई लेकिन रास्ता नहीं बना। गांव निवासी धर्मेंद्र वाल्मिकी, पंजाबी वाल्मीकि, शेरपाल वाल्मीकि, बंधन वाल्मीकि, भूपेंद्र वाल्मीकि, नीरज वाल्मीकि, केला देवी आदि ने बताया कि ग्राम प्रधान ने इंटरलॉकिंग का कार्य कराया था, लेकिन 200 मीटर सड़क नहीं बनवाई गई। इसे अधूरा छोड़ दिया गया है। संपर्क मार्ग से नहीं जोड़ा गया है। कई वर्षों से समाज के लोग खेतों से निकलकर आ-जा रहे हैं, खेत स्वामी इसका विरोध करते हैं। अब वह पलायन करने को मजबूर हैं। ग्राम प्रधान ओमवती देवी ने बताया कि उक्त स्थान पर सरकारी भूमि न होने के कारण समाधान नहीं हो पा रहा है।
-- -- -- --