फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Villagers angry over destruction of crops by cattle

Aligarh News: साहब हमें बचाओ, पशु कर रहे फसल बर्बाद, कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने की नारेबाजी

Sun, 31 Dec 2023 12:25 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 31 Dec 2023 12:25 AM IST
सार

अलीगढ़ के कई गांव से ग्रामीण कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि निराश्रित गोवंश ने फसलों को बर्बाद कर रखा है। गोवंश के हमले में कई ग्रामीण बुरी तरह से चुटैल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप था कि कई बार शिकायतों के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
Villagers angry over destruction of crops by cattle
निराश्रित गोवंश से परेशान ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ जिले के अभयपुर, अजवाइनढ़ेर मोहकनपुर आदि समेत कई गांवों के सैंकड़ों ग्रामीण 30 दिसंबर को कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए मांग रखी कि निराश्रित गोवंश से उनकी फसलों को बर्बाद करने से रोका जाए। उन्होंने बताया कि निराश्रित गोवंश की संख्या करीब 400 है। इनसे किसान बुरी तरह से परेशान हैं। गोवंश फसल को पूरी तरह से तहस- नहस कर रहे हैं। किसान रात-रात भर जाग कर अपनी फसल की सुरक्षा में ही लगे रहते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन


गोवंश के हमले में कई ग्रामीण बुरी तरह से चुटैल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप था कि कई बार शिकायतों के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इस दौरान उन्होंने डीएम को संबोधित एक ज्ञापन एसीएम प्रथम केबी सिंह को सौंपा। इस अवसर पर ठा. हेमेंद्र वीर सिंह, सत्यवीर याठव, मुकेश, ऋषिपाल, फतेह सिंह, अमर सिंह,उपेंद्र सिंह, मधुर सिंह, भोला, नीरेश, दाताराम, विकाश, राकेश, मौहर सिंह, जगवीर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed