{"_id":"689268b36428f493cc0545ef","slug":"villager-walking-on-foot-dies-in-truck-collision-aligarh-news-c-112-1-sali1002-101826-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पैदल जा रहे ग्रामीण की ट्रक टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पैदल जा रहे ग्रामीण की ट्रक टक्कर से मौत
विज्ञापन
छर्रा। कस्बा छर्रा के अतरौली रोड स्थित बिजली घर के निकट मंगलवार दोपहर पैदल जा रहे एक ग्रामीण कप्पू (50) की ट्रक टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है।
कप्पू थाना क्षेत्र के गांव सुनपहर निवासी अजीज खां के पुत्र थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर करीब दो बजे सड़क पर पैदल जा रहे थे, इस दौरान बिजलीघर के पास अतरौली की ओर जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस और लोगों ने बताया कि कप्पू अविवाहित थे और नशे के आदी थे। इनके पिता और भाई की भी कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद