फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Villager injured by jackal bite dies

Aligarh News: सियार के काटने से घायल ग्रामीण ने दम तोड़ा

Sat, 03 Jan 2026 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 03 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Villager injured by jackal bite dies
28 नवंबर को सियार के काटने से घायल गांव टोडरपुर निवासी हुब्बलाल (48) पुत्र कप्तान सिंह की बृहस्पतिवार की देर शाम मौत हो गई। 29 दिसंबर को वह पागलों सी हरकतें करने लगे थे।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार करीब एक माह पहले हुब्बलाल अपनी फसल की रखवाली के लिए खेतों पर गए थे। वहां सियार ने उन्हें काटकर घायल कर दिया था। खबर पाकर पहुंचे परिजन तत्काल उन्हें बिजौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने रेबीज के इंजेक्शन लगाए थे। परिजन ने बताया कि 29 दिसंबर को हुब्बलाल अचानक पागलों जैसी हरकतें करने लगे। हालत बिगड़ने पर उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त जिला अस्पताल ले गए। वहां से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उपचार करने से इनकार कर दिया था। इस पर वह वापस गांव ले आए और दादों क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति से घरेलू उपचार कराया था। सूचना पर पहुंची पालीमुकीमपुर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को रोता छोड़ गए हैं। थाना प्रभारी धर्मेंद्र पवार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed