{"_id":"658d9fa1749a239ae20be985","slug":"viksit-bharat-sankalp-yatra-in-aligarh-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकसित भारत संकल्प यात्रा: केंद्र की योजनाओं पर डाला प्रकाश, लाभार्थियों को प्रमाण पत्र किए वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकसित भारत संकल्प यात्रा: केंद्र की योजनाओं पर डाला प्रकाश, लाभार्थियों को प्रमाण पत्र किए वितरित
Thu, 28 Dec 2023 09:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 28 Dec 2023 09:47 PM IST
सार
अलीगढ़ के धनीपुर के ग्राम ग्वालरा व मजूपुर सुबकरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। जिसमें सांसद सतीश गौतम, विधायक राजकुमार सहयोगी ने भाग लिया। जिसमें केंद्र की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विकसित भारत संकल्प यात्रा
- फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 28 दिसंबर को विकासखंड धनीपुर के ग्राम ग्वालरा में सांसद सतीश गौतम की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उधर, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, ब्लॉक प्रमुख गोंडा नरेंद्र सिंह चौधरी ने मजूपुर सुबकरा में संकल्प यात्रा में प्रतिभाग किया। दोनों ही स्थानों पर जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद सतीश गौतम ने कहा कि मोदी की गारंटी गाड़ी देश के कोने-कोने में पहुंच रही है। यह गाड़ी युवाओं और महिला शक्ति दोनों को ही सशक्त कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार जन-जन के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है, जिसका लोग पात्रता के आधार पर लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विधायक राजकुमार सहयोगी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान संचालित एलईडी वैन मोदी की गाड़ी बन लोगों को लाभान्वित कर रही है। मेरी कहानी-मेरी जुबानी के तहत लोग अपने अनुभवों एवं कार्य सार्थकता से एक-दूसरे को प्रेरित कर रहे हैं। 29 दिसंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम अहिल्या बाई होल्कर स्टेडियम के सामने एवं तालानगरी क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा।